कटिहार: बाढ़ का कहर, 700 घरों में लटके ताले, भवानीपुर कुंडी गांव में सन्नाटा
Katihar Floods: 700 Homes Deserted in Bhawanipur Kundi, Villages Submerged
कटिहार: बिहार में गंगा, कोसी और अन्य नदियों के बढ़ते जलस्तर ने कटिहार के कई इलाकों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बरारी, मनिहारी, अमदाबाद और कुरसेला प्रखंड बाढ़ की चपेट में हैं, जिनमें बरारी प्रखंड सबसे अधिक प्रभावित है। यहां बाढ़ का पानी लगातार नए क्षेत्रों में फैल रहा है, जिससे कई गांवों में अब इंसानों की आवाज की जगह सिर्फ पानी और सन्नाटा पसरा हुआ है।
ईटीवी भारत की टीम जब बरारी प्रखंड की मोहना चांदपुर पंचायत के भवानीपुर कुंडी गांव पहुंची, तो बाढ़ की भयावह तस्वीर सामने आई। कभी बच्चों की चहल-पहल और ग्रामीणों की आवाजों से गुलजार रहने वाला यह गांव अब पूरी तरह खाली पड़ा है। गांव के करीब 700 घरों में रहने वाले परिवार अपने आशियानों को छोड़कर ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। जिन घरों में कुछ दिन पहले तक लोग रहते थे, उनके दरवाजों पर अब ताले लटक रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव की गलियों और रास्तों में 5 से 6 फीट तक पानी जमा हो गया है। पानी का दबाव इतना अधिक है कि लोगों के लिए घरों में रहना मुश्किल हो गया। ऐसे में ग्रामीणों ने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना ही उचित समझा। अब अपने घरों और सामान का हाल जानने के लिए उन्हें नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। भवानीपुर कुंडी गांव फिलहाल किसी टापू जैसा दिख रहा है, जहां चारों तरफ पानी और बीच में डूबे हुए घर हैं। गांव तक पहुंचने और बाहर निकलने के लिए नाव ही एकमात्र साधन बची है। रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर बीमारों को अस्पताल पहुंचाने तक, ग्रामीणों की निर्भरता नाव पर हो गई है। पशुओं के लिए भी सुरक्षित जगह और चारे की समस्या बनी हुई है।
स्थानीय निवासी पप्पू कुमार ने बताया कि बाढ़ के कारण बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बंद हो गई है। प्रशासन द्वारा कम्युनिटी किचन और स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं, लेकिन बाढ़ की व्यापकता को देखते हुए जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाना एक बड़ी चुनौती है। स्थानीय निवासी अमरनाथ झा और मुकेश कुमार ने बताया कि भवानीपुर कुंडी के लोगों के लिए बाढ़ कोई नई समस्या नहीं है। हर साल बारिश के मौसम में लगभग तीन महीने तक उन्हें बाढ़ का दंश झेलना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि जो बाढ़ पीड़ित कम्युनिटी किचन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, उन तक सूखा राशन पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।
Katihar: The rising water levels of the Ganga, Kosi, and other rivers in Bihar have severely disrupted life in several areas of Katihar district. Barari, Manihari, Amdabad, and Kursela blocks are grappling with floods, with Barari being the most affected. Floodwaters are continuously encroaching on new areas, leaving many villages silent, with only the sound of water replacing human activity.
An ETV Bharat team visiting Bhawanipur Kundi village in Barari block's Mohana Chandpur Panchayat witnessed a grim scene. Once bustling with children and villagers, the village now stands completely deserted. Approximately 700 families have abandoned their homes, seeking refuge in higher, safer locations. The doors of these once lively homes now bear only padlocks.
According to residents, village lanes and roads are submerged under 5 to 6 feet of water. The intense water pressure made it impossible for people to stay in their houses, forcing them to evacuate. Villagers now rely on boats to check on their homes and belongings. Bhawanipur Kundi resembles an island, with submerged houses surrounded by water. Boats have become the sole mode of transport for daily needs, including taking the sick to hospitals. Livestock also faces a crisis, struggling to find safe ground and fodder amidst the widespread water.
Pappu Kumar, a local resident, stated that children's education has completely halted due to the floods. While the administration has set up community kitchens and health camps, delivering relief to all those in need remains a significant challenge given the widespread nature of the disaster. Residents Amarnath Jha and Mukesh Kumar mentioned that floods are an annual ordeal for Bhawanipur Kundi, lasting for about three months each monsoon season. They urged the administration to provide dry rations to flood victims unable to reach community kitchens.
स्रोत: ETV Bharat की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
कटिहार ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
सक्रिय चेतावनी
Kosi, Kursela, Katihar, Bihar: River Kosi at Kursela in Katihar district of Bihar continues to flow in severe flood situation at 6:00 am today.
नदी का जलस्तर
कोसी (Kursela) — खतरे के निशान से ऊपर, 0.66 मी. ऊपर
महानंदा (Taibpur) — सामान्य, 2.07 मी. नीचे
पूरी बाढ़ स्थिति →क्षेत्र के विधायक