प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Gopalganj#gopalganj#roadaccident

गोपालगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, एक गंभीर घायल

Laborer Dies in Road Accident in Gopalganj, One Critically Injured

Dainik Bhaskar30 जुलाई 2026
जमशड़ हाता गांवथाना: गोपालपुर थानागोपालपुर मुख्य मार्ग

गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब दोनों रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

मृतक की पहचान उचकगांव थाना क्षेत्र के जमशड़ हाता गांव निवासी विद्या चौधरी के 27 वर्षीय बेटे मंतोष यादव के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति उसी गांव के सुनर चौधरी के बेटे पन्ना लाल चौधरी हैं। जानकारी के अनुसार, मंतोष यादव और पन्ना लाल चौधरी बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के घर से वापस जमशड़ हाता लौट रहे थे। इसी दौरान गोपालपुर मुख्य मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मंतोष यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पन्ना लाल चौधरी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। मृतक मंतोष यादव मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

A laborer died and another person was critically injured in a severe road accident in Gopalpur police station area of Gopalganj district. The incident occurred when the two were returning from a relative's house. Police have sent the body for post-mortem to the Sadar Hospital, and the injured person has been admitted to the emergency ward of the Sadar Hospital for treatment.

The deceased has been identified as Mantosh Yadav, 27, son of Vidya Chaudhary, a resident of Jamshar Hata village under Uchakgaon police station. The injured person is Panna Lal Chaudhary, son of Sunar Chaudhary from the same village. According to information, Mantosh Yadav and Panna Lal Chaudhary were returning to Jamshar Hata on a motorcycle from a relative's house when an unidentified vehicle collided with their bike on the Gopalpur main road.

The accident was so severe that the motorcycle was badly damaged. With the help of local residents, both injured individuals were immediately taken to the hospital, where doctors declared Mantosh Yadav dead. Critically injured Panna Lal Chaudhary was given first aid and then referred to Gorakhpur for better treatment. Mantosh Yadav supported his family, which includes his wife, one son, and two daughters, through his labor work. The family is currently in mourning.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

गोपालगंज ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

सक्रिय चेतावनी

Gandak, Dumariaghat, Gopalganj, Bihar: River Gandak at Dumariaghat in Gopalganj district of Bihar continues to flow in severe flood situation at 6:00 am today.

नदी का जलस्तर

गंडक (Dumariaghat)खतरे के निशान से ऊपर, 0.72 मी. ऊपर

पूरी बाढ़ स्थिति →

क्षेत्र के विधायक

Manjeet Kumar Singh · JD(U) · BARAULI क्षेत्र की खबरें →

ज़िले की नई योजना

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PMJAY) · 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज विवरण →

Gopalganj की और खबरेंMore from Gopalganj