शराब तस्करों ने उत्पाद टीम पर किया हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, अधिकारी घायल
Liquor Smugglers Attack Excise Team, Vehicle Damaged, Officers Injured
गोपालगंज: शराब तस्करों का पीछा कर रही गोपालगंज उत्पाद विभाग की टीम पर सीवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के बलडीहा बथानी टोला में हमला कर दिया गया। घटना में उत्पाद विभाग का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं।
उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि गोपालगंज से सीवान की ओर भारी मात्रा में शराब ले जाई जा रही है। इसी सूचना पर महम्मदपुर उत्पाद थाना की टीम वाहन जांच और निगरानी अभियान चला रही थी। दरोगा श्वेता कुमारी, साहब गुप्ता और शशि कुमार ठाकुर के नेतृत्व में टीम को एक संदिग्ध वाहन दिखाई दिया। शराब होने की आशंका पर उत्पाद टीम ने दो वाहनों से उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
पीछा करते हुए टीम गोपालगंज की सीमा पार कर अनजाने में सीवान जिले में बलडीहा बथानी टोला के पास पहुंच गई। इसी दौरान संदिग्ध वाहन ने उत्पाद विभाग की गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके बाद कई स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और टीम को घेर लिया। आरोप है कि भीड़ ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना के बाद सीवान और गोपालगंज पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने गांव में निगरानी बढ़ा दी है। मामले को लेकर उत्पाद विभाग की एएसआई श्वेता कुमारी ने जामो बाजार थाने में छतीसी निवासी श्रीकांत सिंह, राहुल सिंह और रामूराय टोला निवासी धर्मेंद्र यादव सहित 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
An excise department team from Gopalganj, Bihar, was attacked by liquor smugglers in Baldih Batani Tola, under Jamoo Bazar police station in Siwan district. The incident resulted in damage to the excise department's vehicle and minor injuries to some officers and police personnel.
The excise department had received intelligence about a large consignment of liquor being transported from Gopalganj towards Siwan. Acting on this tip-off, a team from Mohammadpur Excise Police Station initiated a vehicle inspection and surveillance operation. Under the leadership of Sub-Inspectors Shweta Kumari, Sahab Gupta, and Shashi Kumar Thakur, the team spotted a suspicious vehicle. Suspecting it to be carrying liquor, the excise team began pursuing it with two vehicles.
During the chase, the team inadvertently crossed the Gopalganj district border and entered Siwan district, reaching Baldih Batani Tola. There, the suspicious vehicle reportedly collided with the excise department's vehicle. Subsequently, a crowd gathered at the spot and surrounded the team. It is alleged that the mob assaulted the officers and police personnel and vandalized the government vehicle.
Following the incident, police teams from both Siwan and Gopalganj districts arrived and brought the situation under control. Police have increased surveillance in the village. Regarding the matter, ASI Shweta Kumari of the excise department has filed a named FIR at Jamoo Bazar police station against Shrikant Singh of Chhatisi, Rahul Singh, and Dharmendra Yadav of Ramooray Tola, along with 20 to 25 unknown individuals.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
गोपालगंज ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
सक्रिय चेतावनी
Gandak, Dumariaghat, Gopalganj, Bihar: River Gandak at Dumariaghat in Gopalganj district of Bihar continues to flow in above normal flood situation at 6:00 am today.
नदी का जलस्तर
गंडक (Dumariaghat) — खतरे के निशान से ऊपर, 0.02 मी. ऊपर
पूरी बाढ़ स्थिति →क्षेत्र के विधायक
ज़िले की नई योजना