प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
शिक्षाEducation#Madhepura#madhepura#kendriyavidyalaya

मधेपुरा केंद्रीय विद्यालय में पहली बार पढ़ाई शुरू, DM बोले- जिले के लिए मील का पत्थर

Madhepura Kendriya Vidyalaya Begins Classes, DM Calls it a Milestone

Dainik Bhaskar28 सितंबर 2026
एसएनपीएम स्कूलसोमवार

मधेपुरा केंद्रीय विद्यालय में सोमवार से पहले सत्र की पढ़ाई शुरू हो गई, जिससे जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया। नए छात्रों के स्वागत के लिए विद्यारंभ और प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी (DM) अभिषेक रंजन और उप विकास आयुक्त (DDC) अरुण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल परिवार ने नवप्रवेशित छात्रों का तिलक लगाकर और फूल देकर स्वागत किया, जिससे कैंपस में उत्साह का माहौल बन गया।

फिलहाल बाल वाटिका और कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई शुरू की गई है। डीएम अभिषेक रंजन ने इस अवसर पर कहा कि केंद्रीय विद्यालय का शुरू होना मधेपुरा जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय की देशभर में पहचान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया। डीएम ने उम्मीद जताई कि केंद्रीय विद्यालय के प्रारंभ होने से जिले के अन्य सरकारी और निजी स्कूलों में भी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए सकारात्मक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

उन्होंने बच्चों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और संस्कार निर्माण पर भी ध्यान देने की बात कही। डीएम ने अभिभावकों से बच्चों की शत-प्रतिशत नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और घर में पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल बनाने की अपील की। डीडीसी अरुण कुमार ने छात्रों को नई चीजें सीखने की आदत विकसित करने की सलाह दी। स्कूल के प्राचार्य ने शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं मधेपुरा के एसएनपीएम स्कूल में संचालित हो रही हैं, जबकि इसका स्थायी भवन साहुगढ़ में चिन्हित की गई जमीन पर बनाया जाएगा।

The first academic session at Kendriya Vidyalaya, Madhepura, commenced on Monday, marking a new chapter in the district's educational landscape. A 'Vidyarambh' and 'Praveshotsav' program was organized to welcome the new students. District Magistrate (DM) Abhishek Ranjan and Deputy Development Commissioner (DDC) Arun Kumar inaugurated the event by lighting a lamp. The school staff welcomed the newly admitted students with traditional tilak and flowers, creating an enthusiastic atmosphere on campus.

Currently, classes for Bal Vatika (pre-primary) and grades 1 to 5 have begun. DM Abhishek Ranjan stated that the opening of Kendriya Vidyalaya is a significant achievement for Madhepura district and will prove to be a milestone in the field of education. He emphasized the pan-India reputation of Kendriya Vidyalaya for quality education. The DM expressed hope that the establishment of this school would foster positive competition among other government and private schools in the district, leading to an overall improvement in educational standards.

He also stressed the importance of focusing on children's personality development, discipline, and cultural values. The DM urged parents to ensure 100% regular attendance of their children and create a conducive environment for studies at home. DDC Arun Kumar advised students to cultivate a habit of continuously learning new things. The school principal provided details about academic activities and available facilities. Currently, classes are being held at SNPM School in Madhepura, while the permanent building for Kendriya Vidyalaya will be constructed on land identified in Sahugarh.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

मधेपुरा ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Ramesh Rishi · JD(U) · SINGHESHWAR (SC) क्षेत्र की खबरें →

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Jan Nayak Karpuri Thakur Medical college and Hospital · Madhepura

Rasbihari High School

Parvati College

ज़िले की नई योजना

पेंशन योजना (वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांगजन) · जून महीने की पेंशन राशि (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण - DBT द्वारा) विवरण →

Madhepura की और खबरेंMore from Madhepura