मधेपुरा में कोसी का कहर जारी, 1.25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित; प्रशासन अलर्ट पर
Kosi River Continues to Wreak Havoc in Madhepura, 1.25 Lakh People Affected by Floods; Administration on Alert
मधेपुरा जिले में कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से आलमनगर और चौसा प्रखंड में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। लगभग 1.25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, और प्रशासन ने राहत कार्यों के लिए तैयारी तेज कर दी है।
कोसी नदी के मुहाने पर बसे आलमनगर और चौसा प्रखंड के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। आलमनगर की चार और चौसा प्रखंड की छह पंचायतें पूरी तरह बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें चौसा प्रखंड की फुलौत पूर्वी व पश्चिमी, मोरसंडा, चिरौरी, लौआलगान पूर्वी व पश्चिमी, चौसा पश्चिमी, पैना और घोषई पंचायतें शामिल हैं। आलमनगर नगर पंचायत के निचले हिस्सों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है।
आलमनगर के अंचलाधिकारी अंकेश कुमार ने बताया कि प्रखंड में आश्रय स्थल के लिए 25 जगहें चिह्नित की गई हैं और सामुदायिक रसोई के लिए 11 स्थलों का चयन किया गया है। चौसा के अंचलाधिकारी उदयकांत मिश्र के अनुसार, चौसा प्रखंड क्षेत्र में 13 जगहों पर सामुदायिक रसोई संचालित की जाएंगी। दोनों प्रखंडों के लिए एसडीआरएफ की एक-एक टीम को अलर्ट पर रखा गया है।
बाढ़ के कारण कई गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है, जिससे लगभग 30 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। किशनपुर-रतवारा पंचायत के पूर्वी छतौना, भवानीपुर बासा, अठगामा महादलित टोला, अठगामा निषाद टोला, मुरौत जागिर टोला, मुरौत महादलित टोला, रतवारा स्कूल महादलित टोला सहित खापुर और गंगापुर पंचायतों के कई टोलों का संपर्क टूट गया है। पशुपालकों को पशुचारे की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन द्वारा मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दो मोबाइल टीमें गठित की गई हैं, जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार कैंपिंग कर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही हैं। जिला के वरीय अधिकारियों को जलस्तर में हो रही वृद्धि के बारे में लगातार अपडेट किया जा रहा है।
The Kosi River's rising water levels have created a severe flood situation in the Alamnagar and Chausa blocks of Madhepura district, affecting approximately 1.25 lakh people. The administration has intensified preparations for relief operations.
The situation in Alamnagar and Chausa blocks, situated at the mouth of the Kosi River, is deteriorating. Four panchayats in Alamnagar and six in Chausa block are completely submerged. These include Phulaut East and West, Morsanda, Chirauri, Laualagan East and West, Chausa West, Paina, and Ghosai panchayats in Chausa block. Floodwaters have also entered the lower parts of Alamnagar Nagar Panchayat.
Alamnagar Circle Officer Ankesh Kumar stated that 25 locations have been identified for shelters and 11 sites for community kitchens in the block. According to Chausa Circle Officer Udaykant Mishra, 13 community kitchens will operate in the Chausa block area. One SDRF team each has been put on alert for both blocks.
The floods have disrupted road connectivity to several villages, impacting around 30,000 people. Areas like Purvi Chhatouna, Bhawanipur Basa, Athgama Mahadalit Tola, Athgama Nishad Tola, Muraut Jagir Tola, Muraut Mahadalit Tola, Ratwara School Mahadalit Tola in Kishanpur-Ratwara panchayat, along with several localities in Khapur and Gangapur panchayats, have lost road access. Livestock owners are facing challenges with fodder.
To provide medical facilities, the administration has formed two mobile teams that are continuously camping in flood-affected areas to offer health services. Senior district officials are being regularly updated on the rising water levels.
स्रोत: jagran.com की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
मधेपुरा ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
ज़िले की नई योजना