प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Madhubani#madhubani#harlakhi

मधुबनी: धान के खेत में संदेहास्पद स्थिति में मिला युवक का शव, सनसनी

Man's Body Found in Paddy Field in Madhubani, Police Investigate

Prabhat Khabar2 अगस्त 2026
इटहरवा गांवप्रखंड: हरलाखीथाना: हरलाखी थानाइंडो-नेपाल सीमारविवार

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के इटहरवा गांव के बधार में रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर हरलाखी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, गांव की महिलाएं मवेशियों के लिए घास काटने बधार गई थीं। इसी दौरान इंडो-नेपाल सीमा से कुछ मीटर पहले धान के खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मृतक की पहचान बिटूहर गांव निवासी सनीचर सदा के 35 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र सदा के रूप में की है।

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, एसआई आफताब आलम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस इस मामले में हत्या या अन्य किसी संभावना की जांच कर रही है।

A 35-year-old man's body was found under suspicious circumstances in a paddy field in the Itaharwa village area, under Harlakhi Police Station in Madhubani district, on Sunday, causing a stir in the locality. Upon receiving information, the police reached the spot, took possession of the body, and sent it to Sadar Hospital, Madhubani, for post-mortem.

According to reports, village women had gone to the fields to cut grass for their cattle. During this time, they spotted the body of a young man lying in a paddy field, a few meters from the Indo-Nepal border. Following this discovery, a crowd of villagers gathered at the scene, and the incident was reported to the police.

Police identified the deceased as Surendra Sada, son of Sanichar Sada, a 35-year-old resident of Bithuhar village.

Upon receiving news of the incident, Station House Officer Ranjit Kumar, Sub-Inspector Aftab Alam, and the police team arrived at the scene. The SHO stated that the body has been sent for post-mortem, and all aspects of the case are being investigated. The exact cause of death will only be determined after the post-mortem report and a thorough investigation. Police are probing all angles, including the possibility of murder.

स्रोत: Prabhat Khabar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

मधुबनी ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Sudhanshu Shekhar · JD(U) · HARLAKHI क्षेत्र की खबरें →

Madhubani की और खबरेंMore from Madhubani

अपराधराजनीति

बाबूबरही के जटही गांव में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, सीओ ने दर्ज कराई प्राथमिकी

मधुबनी के बाबूबरही प्रखंड के जटही गांव में सरकारी जमीन पर दोबारा अतिक्रमण हटाने गई पुलिस-प्रशासनिक टीम पर हमला हुआ। विरोध के कारण टीम को लौटना पड़ा। अंचल अधिकारी सुकांत राहुल ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। 2024 में हाईकोर्ट के आदेश पर यह रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराया गया था, लेकिन धुरन चौधरी ने फिर झोपड़ी बना ली थी। गुरुवार को टीम पहुंची तो धुरन चौधरी, उनके बेटे उदय चौधरी, पत्नी और बेटी ने विरोध किया, उदय ने पथराव का प्रयास भी किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Dainik Bhaskar · 📍 जटही गांव