प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Kaimur#mohniahospital#gnmassault

मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में जीएनएम से मारपीट का आरोप

GNM Alleges Assault by Colleagues at Mohania Sub-Divisional Hospital

Dainik Bhaskar10 सितंबर 2026
मोहनियाअनुमंडलीय अस्पताल8 सितंबर सुबह करीब 11 बजे

मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत एक जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) ने अपने तीन सहकर्मियों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में जीएनएम वीणा कुमारी ने अनुमंडल पदाधिकारी को एक लिखित आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ तत्काल जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना 8 सितंबर की सुबह लगभग 11 बजे अस्पताल के दवा वितरण कक्ष में हुई बताई जा रही है। वीणा कुमारी के अनुसार, यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। उन्होंने एसडीओ से सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच के आधार पर मामले की सच्चाई का पता लगाने और आरोपितों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

इस मामले में मोहनिया की एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने बताया कि उन्हें अस्पताल में जीएनएम के बीच मारपीट को लेकर एक आवेदन प्राप्त हुआ है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी पूरी जांच की जाएगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

A General Nursing and Midwifery (GNM) staff member working at Mohania Sub-Divisional Hospital has accused three of her colleagues of verbal abuse, physical assault, and death threats. The GNM, Veena Kumari, has submitted a written application to the Sub-Divisional Officer (SDO), demanding an immediate investigation and strict action against the accused.

The incident reportedly occurred on September 8, around 11 AM, in the hospital's medicine distribution room. According to Veena Kumari, the entire incident was captured by the hospital's CCTV cameras. She has urged the SDO to investigate the matter thoroughly based on the CCTV footage and ensure appropriate legal action is taken against those responsible.

Mohania SDO Ratna Priyadarshini confirmed receiving an application regarding the alleged assault among GNM staff at the hospital. She assured that the matter would be fully investigated, and necessary legal action would be taken.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

कैमूर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Sangita Kumari · BJP · MOHANIA (SC) क्षेत्र की खबरें →

Kaimur की और खबरेंMore from Kaimur