प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Nalanda#nalandacrime#drainagedispute

नालंदा में नाली विवाद बना खूनी, गोली लगने से युवक की मौत

Man Shot Dead in Nalanda Over Drainage Dispute

Jagran13 अगस्त 2026
गोंदुविगहाथाना: चिकसौराहिलसा अनुमंडलीय अस्पतालगुरुवार सुबह

नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र के गोंदुविगहा गांव में नाली-गली के विवाद ने गुरुवार को खूनी रूप ले लिया। इस विवाद में 30 वर्षीय अजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव निवासी विजय पासवान के पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में अफरातफरी मच गई।

परिजनों के अनुसार, यह विवाद तीन दिन पहले शुरू हुआ था, जब नाली और रास्ते को लेकर दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच मारपीट हुई थी। उस समय सामाजिक लोगों और पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत करा दिया गया था। हालांकि, गुरुवार सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में फिर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते लाठी-डंडे से मारपीट में बदल गई। इसी दौरान अचानक गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें अजय कुमार को सीने में गोली लग गई। वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों की मदद से अजय को तत्काल हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी डीएसपी रंजन कुमार और चिकसौरा थानाध्यक्ष गौरव सिंधु पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

A dispute over a drainage system and a lane in Gonduvigha village, under the Chiksaura police station area of Nalanda district, escalated into a fatal shooting on Thursday, resulting in the death of 30-year-old Ajay Kumar. The deceased has been identified as Ajay Kumar, son of Vijay Paswan, a resident of the same village. The incident caused a panic among the villagers.

According to family members, the dispute began three days prior when women from both sides clashed over the drainage and a pathway. The matter was initially resolved with the intervention of community members and the police. However, on Thursday morning, the argument reignited, quickly escalating from verbal abuse to a physical altercation involving sticks and rods. During the scuffle, gunshots were fired, and Ajay Kumar was hit in the chest. He collapsed on the spot, bleeding profusely.

Ajay was rushed to Hilsa Sub-Divisional Hospital with the help of local residents, but doctors declared him dead upon arrival. Upon receiving information about the incident, DSP Ranjan Kumar and Chiksaura Station House Officer Gaurav Sindhu, along with police forces, reached the scene. The police have taken the body into custody for post-mortem examination and have initiated an investigation into the matter. The SHO stated that the police are examining all aspects of the case.

स्रोत: Jagran की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

नालंदा ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Shrawon Kumar · JD(U) · NALANDA क्षेत्र की खबरें →

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Pawapuri Sahayak Thana Giriak · Jal Mandir Road Pawapuri

Bihar Thana Biharsharif · kachahri biharsharif

ज़िले की नई योजना

अनुदानित बीज वितरण अभियान (खरीफ फसल) · धान, मक्का और अन्य खरीफ फसलों के लिए उन्नत किस्मों के अनुदानित बीज विवरण →

Nalanda की और खबरेंMore from Nalanda