नालंदा में युवक को दौड़ाकर मारी गोली, पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका
Youth Shot Dead in Nalanda After Being Chased, Old Enmity Suspected
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के सेरथुआ खुर्द गांव में सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने 26 वर्षीय सूरज पासवान उर्फ सन्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने पहले युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा। जब वह जान बचाकर भागने लगा, तो उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई, जिसमें दो गोलियां सिर में और एक गोली पैर में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
मृतक सूरज पासवान सेरथुआ खुर्द गांव निवासी देवनंदन पासवान के पुत्र थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर भूमि विवाद को लेकर भी चर्चाएं हैं।
परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे सूरज पत्ती बिगहा गांव से ट्रैक्टर लाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में पहले से घात लगाए गांव के ही आठ-दस लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट की। जब वह भागने लगे, तो हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से वह सड़क पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपित हथियार लहराते हुए फरार हो चुके थे।
घटना की सूचना मिलते ही खुदागंज थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार गहलोत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को इस्लामपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। हिलसा डीएसपी-2 कुमार ऋषिराज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
NALANDA: A 26-year-old youth, Suraj Paswan alias Sunny, was shot dead in broad daylight on Monday in Serthua Khurd village, Khudahganj police station area. According to reports, criminals first surrounded and severely beat the victim. When he tried to flee, they opened fire, hitting him twice in the head and once in the leg, resulting in his instantaneous death. The incident has created an atmosphere of fear in the village.
The deceased, Suraj Paswan, was the son of Devnandan Paswan, a resident of Serthua Khurd village. Initial police investigations suggest old enmity as the primary motive for the murder. However, local discussions also point towards a land dispute as a possible cause.
According to family members, Suraj left home around 11 AM on Monday to bring a tractor from Patti Bigha village. On his way, he was ambushed by eight to ten individuals from the same village. The accused brutally assaulted him. As he attempted to escape, the assailants fired multiple shots. He collapsed on the road after being hit. Villagers rushed to the scene upon hearing the gunshots, but the accused had already fled, brandishing their weapons.
Upon receiving information about the incident, Khudahganj Station House Officer Durgesh Kumar Gehlot arrived with police personnel and immediately took the critically injured youth to Islampur Sub-Divisional Hospital, where doctors declared him dead. An FSL team collected forensic evidence from the crime scene. Hilsa DSP-2 Kumar Rishiraj stated that preliminary investigations reveal a case of old enmity. The police are investigating all angles and conducting raids to apprehend the culprits. After the post-mortem, the body was handed over to the family. Further legal action will be taken once a written application is received from the family.
स्रोत: Navbharat Times की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
नालंदा ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ
Pawapuri Sahayak Thana Giriak · Jal Mandir Road Pawapuri
Bihar Thana Biharsharif · kachahri biharsharif
ज़िले की नई योजना