नवादा में रास्ता बनाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल, महिला रेफर
Two Factions Clash Over Road Construction in Nawada, Two Injured, Woman Referred
बिहार के नवादा जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला थाली थाना क्षेत्र के पिपरा गांव का है। बताया जा रहा है कि रास्ता बनाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग एक-दूसरे से हाथापाई करते दिख रहे हैं।
घायलों को इलाज के लिए गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर श्रुति कुमारी ने बताया कि बचिया देवी के सिर में गंभीर चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर कर दिया गया। दूसरे घायल का नाम सकलदेव प्रसाद बताया गया है।
घायल के परिजन सकलदेव प्रसाद ने आरोप लगाया कि गांव के मनोज कुमार उनकी निजी जमीन पर जबरन सोलिंग का काम करवा रहे थे। इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि उन्होंने थाली थाना पहुंचकर विवाद बढ़ने और बड़ी घटना होने की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस तत्काल मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
In Nawada district, Bihar, a violent clash erupted between two factions over a land dispute, leaving two people seriously injured. The incident occurred in Pipra village, under Thali police station jurisdiction. The dispute reportedly began over the construction of a road and quickly escalated into a physical altercation. A video of the incident has surfaced, showing individuals from both sides engaged in a brawl.
The injured were taken to the Govindpur Community Health Center for treatment. Dr. Shruti Kumari, who was on duty, stated that Bachia Devi sustained a severe head injury. After initial treatment, given her critical condition, she was referred to Nawada for better medical care. The other injured person was identified as Sakaldev Prasad.
Sakaldev Prasad, a relative of one of the injured, alleged that Manoj Kumar from the village was forcibly carrying out soling work on their private land. When they protested, they were assaulted. The family also claimed that they had approached Thali police station, apprehending an escalation of the dispute and a major incident, but the police did not arrive immediately. Subsequently, they informed Dial 112, after which the police reached the spot and gathered information about the incident. The police have assured action in the matter. Following the emergence of the assault video, the police are investigating the entire case. A tense atmosphere prevails in the village after the incident.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
नवादा ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
ज़िले की नई योजना