प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
राजनीतिPolitics#Arwal#neetscam#biharbandh

नीट पेपर लीक: कुर्था में बिहार बंद का असर, दुकानें बंद, गाड़ियां प्रभावित

NEET Paper Leak: Bihar Bandh Impacts Kurtha, Shops Closed, Vehicles Affected

Hindustan25 जुलाई 2026
कुर्थाविद्रोही चौक, मुख्य बाजार, बस स्टैंडशनिवार

कुर्था, निज संवाददाता। छात्र आंदोलनों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को आइसा, आरवाईए और भाकपा (माले) द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का कुर्था में व्यापक असर देखा गया। कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया और दुकानदारों व वाहन चालकों से बंद का समर्थन करने की अपील की। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कराया गया, जिसके परिणामस्वरूप कई दुकानें बंद रहीं। बसों, टेंपो और अन्य वाहनों का परिचालन भी प्रभावित रहा।

बंद के दौरान विद्रोही चौक, मुख्य बाजार और बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर सभाएं आयोजित की गईं। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता अवधेश यादव ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर और पटना में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की कड़ी आलोचना की और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया।

भाकपा माले के प्रखंड सचिव महेश यादव ने छात्र आंदोलनों के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी छात्रों की बिना शर्त रिहाई और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। सभा को किसान नेता राजेश्वरी यादव, युवा नेता रंधीर पासवान, सागर कुमार, सतेंद्र दास, अभय कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि छात्र-युवाओं से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन भविष्य में भी जारी रहेगा।

Kurtha, Correspondent. The Bihar Bandh called by AISA, RYA, and CPI (ML) on Saturday, protesting police action against student movements and demanding the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan, saw a significant impact in Kurtha. Activists toured the market area, appealing to shopkeepers and vehicle drivers to support the shutdown. Commercial establishments were closed, leading to many shops remaining shut. The operation of buses, tempos, and other vehicles was also affected.

During the bandh, public meetings were organized at various locations including Vidrohi Chowk, Main Market, and Bus Stand. Addressing the gathering, CPI (ML) leader Awadhesh Yadav stated that the agitation would continue until Union Education Minister Dharmendra Pradhan resigns over the NEET paper leak case. He strongly criticized the police action during student protests at Delhi's Jantar Mantar and Patna, terming it a suppression of democratic rights.

Mahesh Yadav, Block Secretary of CPI (ML), demanded the unconditional release of all students arrested during the protests and the withdrawal of cases filed against demonstrators. He also called for an impartial investigation into the police action and punitive measures against दोषी officials. The meeting was also addressed by farmer leader Rajeshwari Yadav, youth leader Randhir Paswan, Sagar Kumar, Satendra Das, Abhay Kumar, and other speakers. The speakers emphasized that the movement on issues related to students and youth would continue in the future.

स्रोत: Hindustan की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

अरवल ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Pappu Kumar Verma · JD(U) · KURTHA क्षेत्र की खबरें →

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Paramount Public School · Lal Bagh Karpi

High School Karpi · Karpi

SPY College, Karpi · Karpi

Arwal की और खबरेंMore from Arwal