NH-19 पर वाहन चेकिंग में मवेशियों से भरा कंटेनर जब्त, 37 मवेशी बरामद, 3 गिरफ्तार
Container with 37 Cattle Seized on NH-19 During Vehicle Check, 3 Arrested
कैमूर जिले में दुर्गवती पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर देर रात वाहन चेकिंग के दौरान मवेशियों से भरे एक कंटेनर को पकड़ा है। इस कंटेनर से कुल 37 मवेशी बरामद किए गए हैं, जिनमें तीन भैंस और 34 बड़े काले पाड़े शामिल हैं। पुलिस ने मौके से कंटेनर के चालक वसीम खान (36), सह-चालक मो. सहबाज (28) और मो. सलीम (33) को गिरफ्तार किया है। ये तीनों झारखंड के धनबाद और हजारीबाग के निवासी हैं।
दुर्गवती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में क्रूर तरीके से मवेशियों को भरकर सासाराम से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने NH-19 पर सघन वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध कंटेनर (रजिस्ट्रेशन नंबर BR24GC5297) को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कंटेनर के अंदर मवेशियों को एक-दूसरे से मुंह, पैर और सींग बांधकर रखा गया था, जिसे पुलिस ने पशु क्रूरता बताया है।
पुलिस ने इस मामले में दुर्गवती थाने में कांड संख्या 410/26 दर्ज की है और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद मवेशियों को सुरक्षित रखने और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए भी पुलिस स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और उत्तर प्रदेश में उन्हें किस स्थान पर ले जाया जा रहा था। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गिरीश कुमार के साथ पु.अ.नि. विजेंद्र राम, संजय कुमार यादव, योगेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
During a late-night vehicle inspection on National Highway-19 in Kaimur district, Durgawati police intercepted a container loaded with cattle. A total of 37 cattle, including three buffaloes and 34 large black male buffalo calves, were rescued from the vehicle. Police arrested the container driver, Wasim Khan (36), co-driver Mohd. Shahbaz (28), and Mohd. Salim (33), all residents of Dhanbad and Hazaribagh, Jharkhand.
Durgawati Station House Officer Girish Kumar stated that police received confidential information about a container transporting cattle in a cruel manner from Sasaram to Uttar Pradesh. Acting on this tip-off, a police team initiated a thorough vehicle check on NH-19. During the inspection, the suspicious container (registration number BR24GC5297) was stopped and searched. Inside, the cattle were found tied to each other by their mouths, legs, and horns, which police deemed an act of animal cruelty.
A case (FIR No. 410/26) has been registered at Durgawati police station under relevant sections of the Prevention of Cruelty to Animals Act. The police are taking steps to ensure the safety of the rescued cattle and are proceeding with further legal procedures. Investigations are also underway to ascertain the origin of the cattle and their intended destination in Uttar Pradesh. The police team involved in the operation included SHO Girish Kumar, along with SI Vijendra Ram, Sanjay Kumar Yadav, Yogendra Kumar, and other personnel.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
रोहतास ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक