प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
राजनीतिPolitics#Purnia#pappuyadav#amankumar

लापता अमन के घर पहुंचे पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना

Pappu Yadav Visits Missing Aman's Family, Criticizes Government

Dainik Bhaskar23 सितंबर 2026
सूर्यपुरा गांवप्रखंड: अथमलगोलाथाना: अथमलगोलाबख्तियारपुर-मोकामा फोरलेनबुधवार

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव बुधवार को पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव पहुंचे। उन्होंने 13 सितंबर से लापता अमन कुमार के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। अमन के लापता होने के बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है।

परिजनों से मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह अमन के मामले में एसडीपीओ-2 से बात कर पुलिस कार्रवाई की जानकारी लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर वह डीजीपी से भी बात करेंगे और अमन की तलाश में हरसंभव मदद करेंगे। अमन के लापता होने को लेकर ग्रामीणों ने भी नाराजगी जताई थी और 19 सितंबर को बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन को करीब तीन घंटे तक जाम किया था।

सांसद पप्पू यादव ने राज्य सरकार और स्थानीय पुलिस प्रशासन पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और प्रशासनिक तंत्र अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहा है। उन्होंने कहा कि आम लोगों, खासकर बेटियों और बेटों की सुरक्षा को लेकर चिंता की स्थिति है, लेकिन सरकार जिम्मेदारी लेने से बच रही है। यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नेता और अपराधी बेफिक्र हैं, जबकि आम लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर वह राज्यपाल से भी मुलाकात कर ज्ञापन सौंप चुके हैं।

Purnia MP Pappu Yadav visited Suryapura village in Patna district's Athmalgola police station area on Wednesday. He met with the family of Aman Kumar, who has been missing since September 13, and assured them of all possible help. Aman's family had filed a police complaint fearing abduction, but the youth remains untraced.

After meeting the family, Pappu Yadav spoke to the media, stating that he would discuss the police investigation with SDPO-2 regarding Aman's case. He added that if necessary, he would also speak with the DGP and provide all possible assistance in finding Aman. Villagers had previously expressed anger over Aman's disappearance, blocking the Bakhtiyarpur-Mokama four-lane highway for about three hours on September 19.

MP Pappu Yadav also criticized the state government and local police administration. He alleged that criminal incidents are continuously increasing in the state, and the administrative machinery has failed to fulfill its responsibilities. He expressed concern over the safety of common people, especially sons and daughters, while accusing the government of shying away from its responsibilities. Yadav claimed that leaders and criminals are carefree in the state, while ordinary citizens are troubled. He mentioned that he had already met the Governor and submitted a memorandum regarding the rising crime rates.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

पूर्णिया ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Vijay Kumar Khemka · BJP · PURNIA क्षेत्र की खबरें →

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Maranga Police Thana · Maranga, Purnia, Bihar 854303

ज़िले की नई योजना

पक्का वर्मी कम्पोस्ट और गोबर-बायो गैस इकाई योजना · पक्का वर्मी कम्पोस्ट और गोबर-बायो गैस इकाई स्थापित करने हेतु अनुदान विवरण →

Purnia की और खबरेंMore from Purnia