पातेपुर डभैच स्थित बाबा दरवेश्वरनाथ धाम में एक लाख से अधिक कांवरियों ने किया जलाभिषेक
Over 1 Lakh Kanwariyas Offer Water at Baba Darveshwarnath Dham in Patepur Dabhaich
पातेपुर के डभैच स्थित अति प्राचीन बाबा दरवेश्वरनाथ धाम शिवालय में दूसरी सोमवारी को एक लाख से अधिक कांवरियों और श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बोलबम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। रविवार सुबह से ही पातेपुर प्रखंड और आसपास के सीमावर्ती इलाकों से डाक कांवरियों का जत्था वाहनों में भरकर पहलेजा घाट की ओर रवाना होने लगा था। कांवरियों ने रात एक से दो बजे के बीच मंदिर में आना शुरू कर दिया।
जलाभिषेक के लिए ब्रह्ममुहूर्त में ही बाबा भोलेनाथ की दैनिक पूजा कर मंदिर का पट खोल दिया गया था। दूसरी सोमवारी पर भारी भीड़ का अनुमान लगाते हुए स्थानीय तीसीऔता थाना द्वारा सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। मंदिर के प्रवेश और निकास द्वार के साथ ही पूरे मेला परिसर में महिला और पुरुष पुलिस बल को तैनात किया गया था। देर रात से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला शाम तक जारी रहा।
More than one lakh Kanwariyas and devotees offered water at the ancient Baba Darveshwarnath Dham Shiva temple in Dabhaich, Patepur, on the second Monday of Shraavan. The entire area resonated with chants of 'Bolbam' and 'Har Har Mahadev'. From Sunday morning, groups of 'Dak Kanwariyas' from Patepur block and surrounding border areas began departing in vehicles towards Pahleja Ghat.
Kanwariyas started arriving at the temple between 1 AM and 2 AM. For the 'jalabhishek' (offering of water), the temple gates were opened after the daily puja of Baba Bholenath in the Brahma Muhurta. Anticipating a large crowd on the second Monday, extensive security arrangements were made by the local Tisiauta Police Station. Both male and female police personnel were deployed at the temple's entry and exit points, as well as throughout the fairground. The 'jalabhishek', which began late at night, continued until evening.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
वैशाली ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक