प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Patna#patnacrime#manershooting

पटना: मनेर में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, प्रखंड प्रमुख के पति भी घायल

Patna: PACS President Shot Dead in Maner, Block Chief's Husband Also Injured

ETV Bharat19 अक्टूबर 2026
ब्यापुर गांवप्रखंड: मनेरथाना: मनेर थानारविवार देर रात

पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे मनेर में दुर्गा पूजा की अष्टमी की रात बेखौफ अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में उन्हें बचाने पहुंचे प्रखंड प्रमुख रिंकी देवी के पति पिंटू कुमार को भी गोली लगी है, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। यह वारदात मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव में हुई।

दरअसल, रविवार देर रात अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू और प्रखंड प्रमुख पति पिंटू कुमार पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। संजीत कुमार उर्फ भालू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए गहन छानबीन में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, ब्यापुर गांव निवासी पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू और प्रखंड प्रमुख पति पिंटू कुमार एक साथ संजीत कुमार के दलान में बैठे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधी प्रखंड प्रमुख पति के घर के पास पहुंचे और पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से वहां अफरा-तफरी मच गई।

गोलीबारी के दौरान पैक्स अध्यक्ष को बचाने के लिए पिंटू कुमार आगे आए, जिस पर अपराधियों ने उन्हें भी गोली मार दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को दानापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान संजीत कुमार उर्फ भालू की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके और गोलीबारी के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा सके। दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि घटना के पीछे चुनावी रंजिश की आशंका है। पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद ब्यापुर गांव समेत आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।

Patna: In a shocking incident in Maner, adjacent to Bihar's capital Patna, the president of a Primary Agricultural Credit Society (PACS), Sanjeet Kumar alias Bhalu, was shot dead by unidentified assailants on Durga Puja Ashtami night. The husband of the Block Chief, Rinki Devi, Pintoo Kumar, who intervened to save him, also sustained bullet injuries and is reported to be in critical condition. The incident occurred in Biapur village, under the Maner police station jurisdiction.

According to reports, on Sunday late night, unidentified motorcycle-borne criminals opened fire indiscriminately on PACS president Sanjeet Kumar alias Bhalu and Block Chief's husband Pintoo Kumar. Sanjeet Kumar succumbed to his injuries, while Pintoo Kumar is battling for his life. The brutal attack has sent shockwaves through the area, and police have launched an investigation to identify and apprehend the culprits.

Sources indicate that Sanjeet Kumar alias Bhalu and Pintoo Kumar were sitting together at Sanjeet Kumar's residence in Biapur village when four assailants on two motorcycles approached Pintoo Kumar's house. The criminals then targeted Sanjeet Kumar, opening fire without warning, causing chaos at the scene.

During the firing, Pintoo Kumar bravely stepped forward to protect the PACS president but was also shot by the attackers. Both men collapsed, severely injured. After committing the crime, the assailants fled the scene. Locals rushed the injured to a private hospital in Danapur, where Sanjeet Kumar was declared dead during treatment.

Upon receiving information, Maner police reached the spot and commenced their investigation. Police are scrutinizing CCTV footage from the crime scene and surrounding areas to identify the perpetrators and ascertain the motive behind the shooting. Danapur DSP-2 Amarendra Kumar Jha stated that electoral rivalry is suspected to be the reason behind the murder. The police are actively pursuing leads and conducting raids to arrest the absconding criminals, as a climate of fear grips Biapur village and its vicinity.

hamarazila.in डेस्क · AI-सहायता से तैयार · संपादकीय नीति

स्रोत: ETV Bharat की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

पटना ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

ज़िले की नई योजना

बीज अनुदान योजना · गेहूं, चना, मसूर सहित विभिन्न रबी फसलों के उन्नत बीज पर 100% तक अनुदान विवरण →

Patna की और खबरेंMore from Patna

शिक्षाराजनीति

शिवहर में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा पर न्यायिक बैठक, लैंगिक उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम पर चर्चा

शिवहर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक न्यायिक बैठक हुई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में लैंगिक उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम 2013 के प्रावधानों और इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा सुनिश्चित करना तथा सभी कर्मियों को कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था। आंतरिक शिकायत समिति की भूमिका, शिकायत प्रक्रिया और अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया गया।

Dainik Bhaskar · 📍 वैकल्पिक विवाद समाधान भ…

राजनीति

भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में बिहार से 6 में से 4 सवर्ण: बांकीपुर हार का असर

भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार से 6 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिनमें से 4 सवर्ण समुदाय से हैं। एक कुशवाहा और एक यादव समुदाय से हैं। यह नियुक्तियाँ बांकीपुर विधानसभा चुनाव में सवर्णों की कथित नाराजगी के कारण भाजपा की हार के बाद सवर्णों को साधने का प्रयास मानी जा रही हैं। पार्टी ने EWS आरक्षण और विधान परिषद चुनाव में भी सवर्णों को महत्व दिया है। नई टीम में राज राजेन्द्र सिंह (राजपूत) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मैथिली ठाकुर (ब्राह्मण) और राहुल झा (ब्राह्मण) को कार्यकारिणी सदस्य/मंत्री, और मानवेंद्र चौहान (राजपूत) को सोशल मीडिया सहप्रभारी बनाया गया है। पिछड़े वर्ग से हिमांशु यादव (यादव) को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और विनीत कुशवाहा (कुशवाहा) को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इन नियुक्तियों में योग्यता के साथ-साथ जातीय समीकरण का भी ध्यान रखा गया है।

Navbharat Times · 📍 सिताबदियारा