प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
विकासDevelopment#Buxar#rotaryclub#buxar

रोटरी क्लब बक्सर के अध्यक्ष बने निर्मल कुमार सिंह, सेवा का संकल्प दोहराया

Nirmal Kumar Singh Takes Charge as Rotary Club Buxar President, Pledges Service

Dainik Bhaskar23 जुलाई 2026
आशीर्वाद बैंक्वेट हॉलमंगलवार देर शाम

बक्सर: रोटरी क्लब, बक्सर का 45वां अधिष्ठापन समारोह मंगलवार देर शाम आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह समारोह रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3250 की गवर्नर रोटेरियन अनु नारंग के आधिकारिक भ्रमण के अवसर पर आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में वर्ष 2026-27 के लिए रोटेरियन निर्मल कुमार सिंह ने रोटरी क्लब बक्सर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। उनके साथ, रोट्रेक्ट क्लब बक्सर के अध्यक्ष के रूप में सागर वर्मा और इंटरैक्ट क्लब बक्सर की अध्यक्ष के रूप में हर्षिता ने भी पदभार ग्रहण किया। समारोह का शुभारंभ जिला गवर्नर अनु नारंग, पूर्व मंडलाध्यक्ष रोटेरियन संदीप नारंग, सहायक मंडलाध्यक्ष टीएन चौबे, नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह और अन्य गणमान्य अतिथियों ने किया। इस अवसर पर क्लब की वार्षिक स्मारिका 'सार्थक' का विमोचन भी किया गया।

मुख्य अतिथि रोटेरियन अनु नारंग ने रोटरी क्लब बक्सर द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। उन्होंने रोटरी सहेली सेंटर, डुमरांव स्थित रोटरी जगदीश आई हॉस्पिटल, प्रताप सागर स्थित मेथोडिस्ट अस्पताल में डायलिसिस सेंटर और बक्सर में स्थापित ब्लड बैंक को क्लब की महत्वपूर्ण उपलब्धियां बताया। सहायक मंडलाध्यक्ष टीएन चौबे ने दो हैप्पी स्कूल और जिले में एक आई हॉस्पिटल खोलने की अपनी बात को मजबूती से रखा, ताकि आमजनों को और बेहतर सुविधा मिल सके।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उनका प्रयास ऐसे सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना होगा, जिनका लाभ समाज को लंबे समय तक मिलता रहे। उन्होंने घोषणा की कि रोटरी क्लब आने वाले समय में शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी गतिविधियों का विस्तार करेगा। स्वास्थ्य जांच शिविर, सरकारी विद्यालयों के विकास, गरीब और जरूरतमंद बच्चों को किताबें, बैग और साइकिल उपलब्ध कराने, युवाओं को प्रोत्साहित करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाने जैसी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। क्लब में डॉ प्रशांत चतुर्वेदी, डॉ अंजली पांडेय सहित नौ नए सदस्य भी शामिल हुए, जिससे कुल सदस्य संख्या बढ़कर 86 हो गई।

Buxar: The 45th installation ceremony of the Rotary Club, Buxar, was held on Tuesday evening in a dignified atmosphere at Ashirwad Banquet Hall. The event coincided with the official visit of Rotarian Anu Narang, Governor of Rotary International District 3250.

During the ceremony, Rotarian Nirmal Kumar Singh assumed the presidency of Rotary Club Buxar for the 2026-27 term. Sagar Verma took charge as President of Rotaract Club Buxar, and Harshita as President of Interact Club Buxar. The program commenced with an inauguration by District Governor Anu Narang, former District Governor Rotarian Sandeep Narang, Assistant District Governor T.N. Choubey, newly elected President Nirmal Kumar Singh, and other distinguished guests. The club's annual souvenir, 'Sarthak,' was also released on this occasion.

Chief Guest Rotarian Anu Narang lauded the Rotary Club Buxar for its significant contributions to social service. She highlighted key achievements such as the Rotary Saheli Center, Rotary Jagdish Eye Hospital in Dumraon, the dialysis center at Methodist Hospital in Pratap Sagar, and the blood bank established in Buxar. Assistant District Governor T.N. Choubey emphasized the need to open two Happy Schools and an eye hospital in the district to provide better facilities to the general public.

In his address, newly elected President Nirmal Kumar Singh pledged to advance service projects that offer long-term benefits to society. He announced that the Rotary Club would expand its activities to rural areas alongside urban centers. Special emphasis will be placed on health check-up camps, development of government schools, providing books, bags, and bicycles to underprivileged children, youth encouragement, and extensive tree plantation drives for environmental protection. Nine new members, including Dr. Prashant Chaturvedi and Dr. Anjali Pandey, joined the club, bringing the total membership to 86.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

Buxar की और खबरेंMore from Buxar