प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
मौसमWeather#Katihar#shekhpurafloods#haroharriver

शेखपुरा: हरोहर नदी का पानी गांवों में घुसा, नाव से ढोए जा रहे सामान, पशुचारे की समस्या

Shekhpura: Harohar River Floods Villages, Goods Transported by Boat, Fodder Scarcity

Dainik Bhaskar7 सितंबर 2026
प्रखंड: घाटकुसुम्भाहरोहर नदीपिछले तीन दिनों से

शेखपुरा जिले के घाटकुसुम्भा प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली हरोहर नदी पिछले तीन दिनों से खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण लगभग एक दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। नदी का पानी खेतों और खलिहानों में फैलने के बाद अब आबादी वाले इलाकों में भी प्रवेश कर गया है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।

वर्तमान में हरोहर नदी खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बाढ़ नियंत्रण विभाग की जेई रजनी ने बताया कि अगले दो दिनों तक जलस्तर में और बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे निचले इलाकों में खतरा बढ़ सकता है। पानापुर, आलापुर, प्राणपुर, घाटकुसुम्भा, अकरपुर, गदबदिया, बटोरा, सहरा, डीहकुसुम्भा और बेलोनी जैसे गांव इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। घाटकुसुम्भा गांव में 30 से अधिक घरों में पानी घुस गया है।

सुजावलपुर गांव में कई घरों के आंगन से ऊपर तक पानी पहुंच गया है, जिससे ग्रामीणों को मुख्य सड़क तक आने-जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। बिलोनी गांव में पानी बढ़ने के कारण ग्रामीण अपने मवेशियों को सड़क पर रखने को मजबूर हैं। गुरेरा गांव का विद्यालय चारों तरफ से पानी से घिरा हुआ है और सहरा गांव का एक टोला पूरी तरह जलमग्न हो गया है। ग्रामीणों को कमरभर पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

गदबदिया, बटोरा और सहरा गांव के निचले हिस्सों में रहने वाले परिवार नाव के सहारे अपना गृहस्थी का सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। सहरा गांव का मिडिल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी बाढ़ के पानी में डूब गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक प्रभावित परिवारों के लिए पर्याप्त राहत एवं बचाव की ठोस पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है और उन्होंने तत्काल नाव, राहत सामग्री, सुरक्षित स्थान और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

The Harohar River, flowing through the Ghatkusumbha block of Shekhpura district, has been flowing above the danger mark for the past three days. Continuous rise in the river's water level has led to approximately a dozen villages being engulfed by floods. The river water, after spreading across fields, has now entered residential areas, creating an atmosphere of fear among villagers.

Currently, the Harohar River is flowing 60 centimeters above the danger mark. Rajni, a junior engineer with the flood control department, stated that the water level is expected to rise further in the next two days, which could increase the threat to low-lying areas. Villages such as Panapur, Alapur, Pranpur, Ghatkusumbha, Akarpur, Gadbadia, Batora, Sahra, Dihkusumbha, and Beloni have been affected by the floods. In Ghatkusumbha village, over three dozen houses have been inundated.

In Sujawalpur village, water has risen above the courtyards of many houses, forcing residents to use boats for commuting to the main road. In Biloni village, due to rising water, villagers are compelled to keep their cattle on the road. The school in Gurera village is surrounded by water, and a hamlet in Sahra village is completely submerged. Villagers have to wade through waist-deep water to reach the main road.

Families residing in the lower parts of Gadbadia, Batora, and Sahra villages are using boats to transport their belongings to safer locations. Sahra village's middle school and Anganwadi center are also submerged. Villagers allege that despite the continuous rise in river water, the administration has not yet initiated adequate relief and rescue efforts for the affected families. Discontent among villagers towards the administration is growing, and they have demanded immediate provision of boats, relief materials, safe shelters, and other essential facilities.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

कटिहार ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

सक्रिय चेतावनी

Kosi, Kursela, Katihar, Bihar: River Kosi at Kursela in Katihar district of Bihar continues to flow in severe flood situation at 6:00 am today.

नदी का जलस्तर

कोसी (Kursela)खतरे के निशान से ऊपर, 0.66 मी. ऊपर

महानंदा (Taibpur)सामान्य, 2.07 मी. नीचे

पूरी बाढ़ स्थिति →

क्षेत्र के विधायक

Katihar की और खबरेंMore from Katihar