प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Siwan#siwan#children'shome

सीवान के बालगृह में 24 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों की तलाश जारी

24-Year-Old Man Dies in Siwan Children's Home, Family Sought

Dainik Bhaskar25 अगस्त 2026
भैंसाखालप्रखंड: जीरादेईसदर अस्पतालमंगलवार सुबह

सीवान जिले के जीरादेई प्रखंड के भैंसाखाल स्थित बालगृह में मंगलवार सुबह एक 24 वर्षीय युवक पप्पू कुमार की मौत हो गई। पप्पू छपरा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है और वह लंबे समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। उसका पटना के पीएमसीएच में कई बार इलाज भी कराया गया था।

जानकारी के अनुसार, पप्पू कुमार को पटना स्थित बालगृह से सीवान के भैंसाखाल बालगृह में स्थानांतरित किया गया था। बालगृह के सहायक निदेशक रूपेश कुमार ने बताया कि पप्पू मानसिक रूप से बीमार था। लगभग तीन दिन पहले भी उसकी तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में दिखाया गया था। सोमवार रात को पप्पू की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। बालगृह के कर्मचारी उसे इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह शव को सीवान सदर अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई।

सहायक निदेशक के अनुसार, पप्पू की उम्र 18 वर्ष से अधिक थी, जबकि नियमानुसार बालगृह में 18 वर्ष तक के बच्चों को रखने का प्रावधान है। हालांकि, उसकी मानसिक बीमारी और अन्य उपयुक्त व्यवस्था के अभाव के कारण उसे बालगृह में रखा गया था। पप्पू की मौत के बाद विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती उसके परिजनों की पहचान करना और उनका पता लगाना है। अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल विभाग के पास उसके परिवार से जुड़ी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। परिजनों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि शव को नियमानुसार परिवार तक पहुंचाया जा सके। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

A 24-year-old man named Pappu Kumar passed away on Tuesday morning at a children's home located in Bhaisakhali, Jiradei block, Siwan district. Pappu, reportedly from Chapra district, had been suffering from a mental illness for a long time and had received treatment multiple times at PMCH in Patna.

According to officials, Pappu Kumar was transferred to the Siwan children's home in Bhaisakhali from a children's home in Patna. Rupesh Kumar, Assistant Director of the children's home, stated that Pappu was mentally ill. About three days prior, his health had deteriorated, and he was taken to the Sadar Hospital. On Monday night, Pappu's condition worsened significantly. Staff from the children's home were transporting him to Siwan Sadar Hospital for treatment, but he succumbed to his illness en route before reaching the hospital. His body was brought to Siwan Sadar Hospital on Tuesday morning, where preparations for a post-mortem examination were initiated.

The Assistant Director further mentioned that Pappu was over 18 years old, whereas the regulations for children's homes typically stipulate care for individuals up to 18 years of age. However, due to his mental illness and the lack of other suitable arrangements, he was kept at the children's home. Following Pappu's death, the department faces the significant challenge of identifying and locating his family. Officials currently have no clear information regarding his family and are making efforts to trace them so that the body can be handed over in accordance with regulations. The exact cause of death will be determined after the post-mortem report is available.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

सीवान ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

सक्रिय चेतावनी

Ghaghra, Darauli, Siwan, Bihar: River Ghaghra at Darauli in Siwan district of Bihar continues to flow in above normal flood situation at 4:00 am today.

नदी का जलस्तर

घाघरा (Darauli)चेतावनी स्तर, 0.29 मी. नीचे

घाघरा (Gangpur Siswan)सामान्य, 1.36 मी. नीचे

पूरी बाढ़ स्थिति →

क्षेत्र के विधायक

ज़िले की नई योजना

राज्य जैविक मिशन · वर्मी कंपोस्ट पिट, गोबर-बायोगैस इकाई और व्यावसायिक वर्मी कंपोस्ट इकाई पर 50% तक अनुदान विवरण →

Siwan की और खबरेंMore from Siwan