सीवान में डंपर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत; एक यात्री घायल
Dumper Hits E-Rickshaw in Siwan, Driver Dead, One Passenger Injured
सीवान जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा (टोटो) चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार को सीवान-छपरा मुख्य मार्ग NH-531 पर दरौंदा थाना क्षेत्र के दर्शनी (डहकनी) गांव के समीप हुई। एक तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने सवारी लेकर जा रहे टोटो में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान पिपरा गांव निवासी विकास कुमार उर्फ टीमल के रूप में हुई है, जो टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। टोटो पर सवार डुमरी गांव निवासी गौतम राम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विकास की मौत की खबर मिलते ही पिपरा गांव में मातम छा गया है। मृतक के परिवार में पत्नी सुजा कुमारी और दो साल की बेटी साक्षी हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा डंपर चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की है। दरौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस फरार डंपर की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है। डंपर और उसके चालक की तलाश जारी है।
In a tragic road accident in Siwan district, an e-rickshaw (toto) driver died on the spot, and one passenger was seriously injured. The incident occurred on Tuesday near Darshani (Dahakni) village in the Darauli police station area on the Siwan-Chhapra main road, NH-531. An unidentified speeding dumper collided forcefully with the toto, which was carrying passengers.
The collision was so severe that the toto was completely wrecked. After the accident, the dumper driver fled the scene with the vehicle. The deceased has been identified as Vikas Kumar alias Timmal, a resident of Pipra village, who supported his family by driving the toto. Gautam Ram, a resident of Dumri village who was a passenger in the toto, was seriously injured and has been referred to Siwan Sadar Hospital after receiving first aid.
The news of Vikas's death has cast a pall of gloom over Pipra village. He is survived by his wife, Suja Kumari, and a two-year-old daughter, Sakshi. His family is distraught, and villagers have demanded that the administration provide adequate compensation to the victim's family and arrest the dumper driver responsible for the accident. Darauli Station House Officer Vikas Kumar stated that the body was handed over to the family after post-mortem. Police are scanning CCTV footage from around the accident site and gathering information from eyewitnesses to identify the absconding dumper. The search for the dumper and its driver is ongoing.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
सीवान ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
सक्रिय चेतावनी
Ghaghra, Darauli, Siwan, Bihar: River Ghaghra at Darauli in Siwan district of Bihar continues to flow in above normal flood situation at 4:00 am today.
नदी का जलस्तर
घाघरा (Darauli) — चेतावनी स्तर, 0.29 मी. नीचे
घाघरा (Gangpur Siswan) — सामान्य, 1.36 मी. नीचे
पूरी बाढ़ स्थिति →क्षेत्र के विधायक
ज़िले की नई योजना