बरबीघा: एसकेआर कॉलेज में पीजी परीक्षा का छात्रों ने किया बहिष्कार, शिक्षक का पुतला फूंका
Students Boycott PG Exam, Burn Effigy of Teacher at SKR College, Barbigha
बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरबीघा के एसकेआर कॉलेज में बुधवार को पीजी (स्नातकोत्तर) की परीक्षा का छात्र-छात्राओं ने बड़े पैमाने पर बहिष्कार कर दिया। आरडी कॉलेज के परीक्षा केंद्र के रूप में एसकेआर कॉलेज में परीक्षा दे रहे छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया, प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी की और एक शिक्षक का पुतला भी फूंका।
प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि एसकेआर कॉलेज के शिक्षक उनके साथ भेदभाव करते हैं, मारपीट करते हैं, गाली-गलौज करते हैं और बेवजह परीक्षा से निष्कासित (एक्सपेल) करने की धमकी देते हैं। इसी रवैये से तंग आकर उन्होंने परीक्षा का बहिष्कार किया।
हालांकि, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने छात्रों के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा को कदाचार मुक्त कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। प्राचार्य के अनुसार, कुछ छात्र परीक्षा में नकल करने की छूट चाह रहे थे और शिक्षकों द्वारा सख्ती करने पर वे भड़क गए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को नकल करते हुए दो छात्रों को पकड़ा गया था, जिन्हें तत्काल निष्कासित कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। बाद में उन्हें थाने से बॉण्ड भरवाकर छोड़ा गया। प्राचार्य ने आरोप लगाया कि इसी खुन्नस में कुछ विद्यार्थी परिषद नेताओं के बहकावे में आकर छात्रों ने सुनियोजित तरीके से परीक्षा का बहिष्कार किया है।
परीक्षा के बहिष्कार का व्यापक असर देखने को मिला। बुधवार को पहली पाली में 83 छात्र अनुपस्थित रहे और केवल 06 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं, दूसरी पाली में 105 छात्र गैर-हाजिर रहे और केवल 14 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। प्राचार्य ने कहा कि जिन छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार किया है, उनके परीक्षा परिणाम पर अंतिम निर्णय अब विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा ही लिया जाएगा।
Barbigha, Hindustan Correspondent. Students at SKR College in Barbigha largely boycotted the ongoing postgraduate (PG) examinations on Wednesday. Students, whose examination center from RD College was set up at SKR College, created a ruckus on the college campus, chanted slogans against the principal, and also burned an effigy of a teacher.
The protesting students allege that teachers at SKR College discriminate against them, assault them, use abusive language, and threaten to expel them from the examination without reason. Frustrated by this behavior, they decided to boycott the exams.
However, Dr. Sanjay Kumar, the principal of the college, completely rejected these allegations. He clarified that it is the administration's responsibility to conduct examinations free of malpractice. According to the principal, some students were seeking permission to cheat in the exams and became agitated when teachers enforced strict rules. He stated that on Tuesday, two students were caught cheating, immediately expelled, and handed over to the police. They were later released from the police station after signing a bond. The principal alleged that due to this resentment, some students, instigated by certain student council leaders, deliberately boycotted the examination.
The boycott had a significant impact. On Wednesday, 83 students were absent in the first shift, with only 6 appearing for the exam. In the second shift, 105 students were absent, and only 14 appeared. The principal clarified that the final decision regarding the examination results of the students who boycotted the exam would now be taken by the university administration.
स्रोत: Hindustan की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
नालंदा ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ
Alliance Public School · Nala Road +91 9334347601
Vardhman Institute of Medical Sciences
Soghra High School · biharsharif
ज़िले की नई योजना