तेजस्वी ने जीतन राम मांझी को दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा कुछ भी करा सकता है'
Tejashwi Yadav Pays Tribute to Jitan Ram Manjhi, Manjhi Retorts: 'Intoxication Can Do Anything'
पटना में बीते सोमवार (17 अगस्त, 2026) को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रदेश कार्यालय में दशरथ मांझी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गलती से 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी की जगह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को श्रद्धांजलि दे दी। इस घटना के बाद जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
मंगलवार को जीतन राम मांझी ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "नशा शराब में होती तो नाचती बोतल… लगता है बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था, इसलिए मुझे श्रद्धांजलि दे रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "अगर हालात नहीं सुधरे तो आने वाले वक्त में ये जनाब जीते जी अपने पिता लालू जी एवं राबड़ी जी को भी श्रद्धांजलि दे देंगे। नशा कुछ भी करा सकता है।"
दरअसल, आरजेडी के कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा, "जीतन राम मांझी जी की श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित…" इतना सुनते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें 'दशरथ मांझी' कहकर उनकी गलती सुधारी, जिसके बाद तेजस्वी ने अपनी भूल स्वीकार की। तेजस्वी यादव का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और इसी पर जीतन राम मांझी ने अपना तीखा जवाब दिया है।
जीतन राम मांझी के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तेजस्वी पर चुटकी ली, तो कुछ ने जीतन राम मांझी के राजनीतिक करियर पर सवाल उठाए।
During an event at the RJD state office in Patna on Monday, August 17, 2026, commemorating the death anniversary of 'Mountain Man' Dashrath Manjhi, Leader of Opposition Tejashwi Yadav mistakenly paid tribute to Union Minister Jitan Ram Manjhi, patron of the Hindustani Awam Morcha (HAM), instead. This gaffe has since drawn a sharp reaction from Jitan Ram Manjhi.
On Tuesday, Manjhi took to his X (formerly Twitter) handle to mock Tejashwi Yadav. He posted, "If intoxication were in alcohol, the bottle would dance... It seems Babu Saheb's night-time high hadn't worn off, which is why he's paying tribute to me." Manjhi further warned, "If things don't improve, in the coming days, this gentleman might pay tribute to his father Lalu Ji and Rabri Ji while they are still alive. Intoxication can do anything."
The incident occurred when Tejashwi Yadav began his address at the RJD event, stating, "Present at the tribute meeting of Jitan Ram Manjhi Ji..." RJD workers immediately corrected him, shouting "Dashrath Manjhi," prompting Tejashwi to rectify his mistake. The video of Tejashwi Yadav's blunder has since gone viral on social media, leading to Manjhi's sarcastic response.
Social media users have also reacted to Jitan Ram Manjhi's post, with some mocking Tejashwi and others questioning Manjhi's political contributions.
स्रोत: ABP News की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
सारण ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक