प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
राजनीतिPolitics#Arwal#tirangayatra#kurtha

कुर्था में निकाली गई तिरंगा यात्रा, छात्रों ने लगाए देशभक्ति के नारे

Tiranga Yatra Held in Kurtha, Students Chant Patriotic Slogans

Dainik Bhaskar14 अगस्त 2026
कुर्थाप्रखंड: कुर्थाथाना: कुर्थाडाक बंगला परिसर, उच्च विद्यालय कुर्था

अरवल जिले के कुर्था प्रखंड में 'हर घर तिरंगा' अभियान और 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में प्राथमिक विद्यालय केमदारचक, प्रतिभा पल्लवन मिशन स्कूल कुर्था और प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कुर्था भाजपा मंडल के नेतृत्व में यह यात्रा कुर्था डाक बंगला परिसर से शुरू हुई। यात्रा के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और 1942 अगस्त क्रांति के जनक शहीद श्याम बिहारी बेनीपुरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद तिरंगा यात्रा उच्च विद्यालय कुर्था परिसर पहुंची, जहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस यात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा ने किया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में अंचल अधिकारी निलेश वर्मा, थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा और भाजपा जिला महामंत्री संगीता कुशवाहा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से वीर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।

A grand 'Tiranga Yatra' (tricolor procession) was organized in Kurtha block of Arwal district to mark the 'Har Ghar Tiranga' campaign and the 150th anniversary of 'Vande Mataram'. Students and teachers from various educational institutions, including Primary School Kemdarchak, Pratibha Pallavan Mission School Kurtha, and Primary School Manikpur, enthusiastically participated in the procession.

Led by the Kurtha BJP Mandal, the journey commenced from the Kurtha Dak Bungalow premises. During the procession, floral tributes were offered to the statue of freedom fighter and the father of the 1942 August Revolution, Shaheed Shyam Bihari Benipuri, paying homage to his sacrifice. The Tiranga Yatra then proceeded to Kurtha High School premises, where the event concluded with a garland offering to the statue of Mahatma Gandhi.

The procession was led by Sudhir Sharma, BJP Mandal President and 20-Point Vice President. A large number of BJP workers, social activists, and local citizens participated, holding the national flag. The air resonated with slogans of 'Bharat Mata Ki Jai' and 'Vande Mataram', filling the entire area with patriotic fervor. Notable dignitaries present at the event included Circle Officer Nilesh Verma, Station House Officer Chandan Kumar Jha, and BJP District General Secretary Sangeeta Kushwaha. Through this Tiranga Yatra, a message of patriotism, unity, and integrity was conveyed, honoring the sacrifices of brave martyrs.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

अरवल ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Pappu Kumar Verma · JD(U) · KURTHA क्षेत्र की खबरें →

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Paramount Public School · Lal Bagh Karpi

High School Karpi · Karpi

SPY College, Karpi · Karpi

Arwal की और खबरेंMore from Arwal