प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Katihar#katihar#drowning

बाढ़ के पानी में डूबने से दो वृद्धों की मौत, एक कुरसेला तो दूसरा अमदाबाद में

Two Elderly Men Drown in Floodwaters in Katihar District

Dainik Bhaskar17 सितंबर 2026
गोबराही दियारा, रतन टोलापंचायत: पूर्वी मुरादपुर, चौकिया पहाड़पुरप्रखंड: कुरसेला, अमदाबादथाना: कुरसेला, अमदाबाददुर्गा स्थान टोलाबुधवार सुबह, बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे

कटिहार जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से दो अलग-अलग घटनाओं में दो वृद्ध व्यक्तियों की मौत हो गई। पहली घटना कुरसेला थाना क्षेत्र के पूर्वी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत गोबराही दियारा के दुर्गा स्थान टोला में हुई। यहां बुधवार सुबह 64 वर्षीय किशन महतो की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। किशन महतो बांस से बने अस्थायी शौचालय में शौच करने गए थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की और उन्हें पानी में डूबा हुआ पाया। परिजनों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कुरसेला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया है।

दूसरी घटना अमदाबाद थाना क्षेत्र के चौकिया पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत रतन टोला गांव में हुई। यहां बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे 43 वर्षीय वासुदेव मंडल की पशु का चारा लाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी टुंपा मंडल ने बताया कि उनके पति छोटी नाव से मवेशी का चारा लाने गए थे, तभी उनकी नाव पलट गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें पानी से निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रमुख प्रतिनिधि मोहम्मद अजहर ने पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है। अमदाबाद थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया है। इन घटनाओं से दोनों मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

Two elderly men have tragically drowned in separate incidents in the floodwaters of Katihar district. The first incident occurred in Durgasthan Tola, Gobrahi Diyara, under the Kursela police station area. On Wednesday morning, 64-year-old Kishan Mahto drowned after slipping into deep floodwaters while using a temporary bamboo toilet. His family initiated a search when he did not return home and found him submerged. Despite efforts to pull him out, he had already passed away. The Kursela police have sent the body for post-mortem examination in Katihar.

The second tragedy took place in Ratan Tola village, Chaukiya Paharpur Panchayat, under the Amdabad police station area. On Wednesday afternoon, around 2:30 PM, 43-year-old Vasudev Mandal drowned while collecting fodder for his cattle. His wife, Tumpa Mandal, stated that his small boat overturned during the activity. Local residents rushed to rescue him but found him deceased. Local representative Mohammad Azhar has urged for swift compensation to the affected family. Amdabad Station House Officer Rajan Kumar confirmed that Vasudev Mandal's body has also been sent to Sadar Hospital Katihar for post-mortem. Both incidents have left the families of the deceased in profound grief.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

कटिहार ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

सक्रिय चेतावनी

Kosi, Kursela, Katihar, Bihar: River Kosi at Kursela in Katihar district of Bihar continues to flow in severe flood situation at 6:00 am today.

नदी का जलस्तर

कोसी (Kursela)खतरे के निशान से ऊपर, 0.66 मी. ऊपर

महानंदा (Taibpur)सामान्य, 2.07 मी. नीचे

पूरी बाढ़ स्थिति →

क्षेत्र के विधायक

Tarkishore Prasad · BJP · KATIHAR क्षेत्र की खबरें →

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Naka No 2(Police Station)

Police station

Katihar की और खबरेंMore from Katihar