प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Vaishali#vaishali#bombing

वैशाली में पूर्व मुखिया के घर के पास बमबाजी, इलाके में दहशत

Bombing Near Former Mukhiya's House in Vaishali, Spreading Panic

ETV Bharat20 जुलाई 2026
मुकुंदपुर भाथ पंचायत, वार्ड संख्या 12पंचायत: मुकुंदपुर भाथप्रखंड: जंदाहाथाना: जंदाहाशंभू यादव का घर, कुशवाहा चौकरात में

वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर भाथ पंचायत के वार्ड संख्या 12 में पूर्व मुखिया शंभू यादव के घर के पास अज्ञात बदमाशों ने बमबाजी कर दहशत फैला दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक जिंदा बम और एक खोखा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि कुल तीन बम फोड़े गए थे, जिसकी जांच के लिए एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार, इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। करीब 15 दिन पहले जंदाहा बाजार के कुशवाहा चौक के पास जलजमाव के दौरान एक ट्रक के गुजरने से कीचड़ उछल गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी थी। इसी विवाद के प्रतिशोध में मुकुंदपुर भाथ गांव में चल रहे नौ दिवसीय यज्ञ के दौरान ट्रक चालक के परिजनों ने मेला घूमने आए कुशवाहा चौक के कुछ लोगों की पिटाई की थी।

परिजनों के अनुसार, इसी रंजिश के चलते कुशवाहा चौक के लोगों ने मुकुंदपुर भाथ पंचायत के वार्ड संख्या 10 में बम फेंककर दहशत फैलाई है। रात में बमबारी और गोलीबारी की घटना हुई है, जिसका कारण वर्चस्व की लड़ाई और पैसों को लेकर पुराना विवाद भी बताया जा रहा है। पिछले दिनों कुशवाहा चौक पर पैसा मांगने को लेकर दीपक कुशवाहा और मोहन कुशवाहा से मारपीट हुई थी।

महुआ एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि घटना का कोई चश्मदीद गवाह नहीं है। स्थानीय लोगों ने जिन पर आरोप लगाए हैं, उनके खिलाफ पूर्व के विवाद को लेकर एक मामला दर्ज है। पुलिस ने फायरिंग और बम फेंकने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक जिंदा बम बरामद किया है। एसडीपीओ ने आश्वासन दिया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Unknown assailants created panic by throwing bombs near the house of former Mukhiya Shambhu Yadav in Ward No. 12 of Mukundpur Bhath Panchayat, under Jandaha police station in Vaishali district. Upon receiving information, the police arrived at the scene and recovered one live bomb and an empty shell. It is reported that a total of three bombs were detonated, and an FSL team also reached the spot for investigation.

According to the police, old animosity is believed to be behind this incident. Approximately 15 days ago, near Kushwaha Chowk in Jandaha market, during waterlogging, mud splashed from a passing truck, leading to locals beating the truck driver. In retaliation for this dispute, during a nine-day yajna (ritual) in Mukundpur Bhath village, the truck driver's family members assaulted some people from Kushwaha Chowk who had come to visit the fair.

Family members suggest that due to this animosity, people from Kushwaha Chowk threw bombs in Ward No. 10 of Mukundpur Bhath Panchayat, causing terror. The bombing and firing incident occurred at night, with reasons cited including a struggle for dominance and an old monetary dispute. Previously, there was an altercation with Deepak Kushwaha and Mohan Kushwaha over money at Kushwaha Chowk.

Mahua SDPO Sanjeev Kumar stated that there are no eyewitnesses to the incident. Locals have accused individuals against whom a previous dispute case is registered. The police acted promptly upon receiving information about firing and bomb-throwing, recovering a live bomb. The SDPO assured that the matter is being thoroughly investigated, and the accused will be arrested soon.

स्रोत: ETV Bharat की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

वैशाली ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Siddharth Patel · JD(U) · VAISHALI क्षेत्र की खबरें →

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Gandhi Maidan Police Station +91-0612-2673-519

Bidupur Thana · Bidupur Bidupur

Peerbahor · Ashok Raj Path Patna

Vaishali की और खबरेंMore from Vaishali