वारिसलीगंज के तीन युवा बने असिस्टेंट प्रोफेसर, क्षेत्र में खुशी की लहर
Three Youths from Warisaliganj Become Assistant Professors, Bring Joy to Region
बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा शनिवार को घोषित सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) के परिणामों में वारिसलीगंज प्रखंड के तीन युवाओं ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनमें मकनपुर गांव के दो और कुटरी गांव का एक युवक शामिल है।
मकनपुर गांव के सूरज कुमार, जो वरिष्ठ साहित्यकार स्व. राम रतन प्रसाद सिंह के पौत्र और सुजीत कुमार व स्वर्णलता कुमारी के पुत्र हैं, राजनीति शास्त्र विषय में सहायक प्राध्यापक के पद पर चयनित हुए हैं। इसी गांव के किसान सर्वेश कुमार और शिक्षिका कुमारी सविता के पुत्र शुभम कुमार भी राजनीति शास्त्र विषय में सहायक प्राध्यापक चुने गए हैं। दोनों युवाओं ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है और नेट जीआरएफ में भी सफल रहे हैं। वे बिहार सरकार द्वारा स्थापित 211 नए महाविद्यालयों के लिए सहायक प्रोफेसर बने हैं।
वहीं, कुटरी गांव के रूपेश रंजन भी राजनीति शास्त्र विषय के सहायक प्राध्यापक पद पर चयनित हुए हैं। रूपेश, सचिवालय से सेवानिवृत्त प्रशाखा पदाधिकारी कुमुद रंजन और कुटरी मध्य विद्यालय की शिक्षिका किरण कुमारी के पुत्र हैं। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से पीएचडी की मानक उपाधि प्राप्त की है।
तीनों युवाओं की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बुद्धिजीवियों, सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और अधिकारियों ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इन युवाओं की सफलता ने क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।
Three youths from Warisaliganj block in Bihar have brought pride to their region by successfully qualifying as Assistant Professors in the results declared by the Bihar State University Service Commission on Saturday. Two of the successful candidates are from Makarpur village, and one is from Kutri village.
Suraj Kumar from Makarpur village, grandson of senior litterateur late Ram Ratan Prasad Singh and son of Sujit Kumar and Swarnalata Kumari, has been selected for the post of Assistant Professor in Political Science. From the same village, Shubham Kumar, son of farmer Sarvesh Kumar and teacher Kumari Savita, has also been chosen as an Assistant Professor in Political Science. Both Suraj and Shubham completed their postgraduate studies from Delhi University and also cleared NET JRF. They are among the Assistant Professors appointed for the 211 new colleges established by the Bihar government.
From Kutri village, Rupesh Ranjan has also been selected for the post of Assistant Professor in Political Science. Rupesh is the son of Kumud Ranjan, a retired branch officer from the secretariat, and Kiran Kumari, a teacher at Kutri Middle School. He holds a PhD from Jawaharlal Nehru University (JNU).
The success of these three youths has brought immense joy to the entire region. Intellectuals, social and political workers, journalists, and officials have extended their congratulations and best wishes for their achievements. Their success serves as an inspiration for other students in the area.
स्रोत: livehindustan.com की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
नवादा ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ
Arya gyan niketan +91 9934731834