अगिआंव अंचल में लगा जनता दरबार, 3 भूमि विवादों की हुई सुनवाई
Janata Darbar Held in Agiaon Circle, 3 Land Disputes Heard
अगिआंव अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को भूमि विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी वागीशा सिंह की अध्यक्षता में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में कुल तीन मामलों की सुनवाई हुई।
पहला मामला गड़हनी थाना क्षेत्र के खरैचा गांव से संबंधित था, जिसमें एतवारो देवी और कौशल सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह के बीच निजी जमीन पर रास्ते को लेकर विवाद था। इस मामले में दूसरे पक्ष को नोटिस भेजकर भूमि से जुड़े कागजात के साथ अगली सुनवाई में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
दूसरा मामला भी गड़हनी थाना क्षेत्र के लसाढ़ी गांव का था। यह विवाद मंगलेश्वर सिंह और राम बहादुर सिंह, कमल बहादुर सिंह के बीच मालगुजारी पर खेती को लेकर था। मंगलेश्वर सिंह ने आरोप लगाया कि मालगुजारी की राशि दिए बिना उनकी जमीन पर खेती की जा रही है। दोनों पक्षों को अगली तारीख पर मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।
तीसरा मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव के नीरज कुमार और राजनारायण पासवान के बीच निजी जमीन पर दखल-दहानी से जुड़ा था। इस मामले में दूसरे पक्ष को नोटिस जारी किया गया और अगली सुनवाई की तिथि तय की गई।
अंचल प्रशासन ने सभी संबंधित पक्षों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ अगली सुनवाई में आने का निर्देश दिया है। अभिलेखों की जांच के बाद नियमानुसार विवादों का निष्पादन किया जाएगा। जनता दरबार में पुलिस पदाधिकारी, राजस्व कर्मचारी और अन्य कर्मी उपस्थित थे।
A Janata Darbar (public court) was organized on Saturday in the auditorium of the Agiaon Circle Office to resolve land disputes. Chaired by Circle Officer Wagisha Singh, a total of three cases were heard in the presence of police and revenue department officials.
The first case involved a dispute over a private land path between Etwaro Devi and Kaushal Singh, Dharmendra Kumar Singh from Kharaicha village, under Garhani police station. The second party was issued a notice and instructed to appear at the next hearing with relevant land documents.
The second case was from Lasadhi village, also under Garhani police station. This dispute was between Mangleshwar Singh and Ram Bahadur Singh, Kamal Bahadur Singh, concerning cultivation on land without paying rent (malguzari). Mangleshwar Singh alleged that his land was being cultivated without the payment of malguzari. Both parties have been directed to be present on the next date.
The third case involved an encroachment dispute on private land between Neeraj Kumar and Rajnarayan Paswan from Muradpur village, under Narayanpur police station. A notice was issued to the second party, and the date for the next hearing was fixed.
The circle administration has instructed all concerned parties to appear at the next hearing with necessary documents. The disputes will be resolved according to rules after verification of records. Police officers, revenue clerks, and other staff were present at the Janata Darbar.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
भोजपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
ज़िले की नई योजना