अररिया में 24 सितंबर को 5 घंटे रहेगी बिजली बंद: रानीगंज, भरगामा, खजुरी में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक कटौती
Araria to Face 5-Hour Power Cut on September 24: Supply Suspended in Raniganj, Bhargama, Khajuri from 11 AM to 4 PM
अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड में 24 सितंबर को लगभग पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार, 33 केवी न्यू परवाहा फीडर के निर्माण कार्य के कारण यह कटौती की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की है।
रानीगंज बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर निशांत कुमार ने बताया कि 24 सितंबर को 33 केवी न्यू परवाहा फीडर के निर्माण का काम किया जाएगा, जिसमें नए पोल लगाए जाएंगे। बिजली लाइन के आसपास काम होने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर रानीगंज फीडर की सप्लाई बंद रखी जाएगी।
बिजली कटौती का असर रानीगंज, भरगामा और खजुरी बिजली सबस्टेशन से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों पर पड़ेगा। इन फीडरों से जुड़े इलाकों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने दैनिक कार्य, जैसे मोबाइल चार्ज करना, इन्वर्टर तैयार रखना और पानी की मोटर चलाना आदि पहले ही पूरे कर लें। विभाग ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद तय समय पर बिजली आपूर्ति फिर से शुरू कर दी जाएगी और उपभोक्ताओं से इस अवधि में सहयोग की अपेक्षा की है।
Power supply will be suspended for approximately five hours in the Raniganj block of Araria district on September 24. According to the electricity department, this cut is due to the construction work of the 33 KV New Parwaha feeder. The department has appealed to consumers to complete their essential tasks beforehand.
Nishant Kumar, Assistant Engineer of the Raniganj Electricity Department, stated that the construction of the 33 KV New Parwaha feeder, including the installation of new poles, will take place on September 24. For safety reasons, the supply from the Raniganj feeder will be shut down due to work near the power lines.
The power outage will affect all 11 KV feeders originating from the Raniganj, Bhargama, and Khajuri electricity substations. Areas connected to these feeders will experience a power cut from 11 AM to 4 PM. The department has urged consumers to complete their daily chores, such as charging mobile phones, preparing inverters, and running water motors, keeping the scheduled outage in mind. The electricity department confirmed that power supply would resume on schedule after the construction work is completed and has sought cooperation from consumers during this period.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
अररिया ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
ज़िले की नई योजना