प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#PaschimChamparan#bagaha#governmentland

बगहा में सरकारी जमीन पर बना थ्री-स्टार रिसॉर्ट, अतिक्रमण हटाने और CO के निलंबन का आदेश

Three-Star Resort on Government Land in Bagaha Ordered for Demolition, CO Suspended

Jagran23 जुलाई 2026
पिपराकुट्टीप्रखंड: बगहा दोसप्तशृंगार हॉलिडे होम/रिजॉर्टगुरुवार

बगहा। अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी (एसपीजीआरओ), बगहा राजीव कुमार ने गुरुवार को वाल्मीकिनगर के पिपराकुट्टी स्थित सप्तशृंगार हॉलिडे होम/रिजॉर्ट से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। उन्होंने सरकारी गैरमजरूआ भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला दर्ज करने और तत्काल कानूनी कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है।

इसके साथ ही, बगहा दो के अंचल अधिकारी (सीओ) वसीम अकरम के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। सरकारी भूमि के संरक्षण में बाधा पहुंचाने और अतिक्रमणकारी के साथ उनकी संलिप्तता प्रथम दृष्टया प्रमाणित होने के आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने तथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा बेतिया के जिला पदाधिकारी और बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव से की गई है।

यह मामला वाल्मीकिनगर निवासी दयासागर कुमार द्वारा 20 अप्रैल 2026 को दायर परिवाद से संबंधित है। परिवाद में आरोप लगाया गया था कि इंद्रजीत सिंह मौजा पिपरा, खाता संख्या-25, खेसरा संख्या-1, रकबा 6 कट्ठा 18 धुर स्थित सरकारी गैरमजरूआ जमीन पर अतिक्रमण कर बिना वैध अनुमति के थ्री-स्टार श्रेणी का रिसॉर्ट, रेस्तरां, स्विमिंग पुल और अन्य व्यावसायिक सुविधाओं का निर्माण और संचालन कर रहे हैं।

सुनवाई के दौरान, रिसॉर्ट के मालिक इंद्रजीत सिंह को भूमि स्वामित्व, जमाबंदी, भूमि परिवर्तन (लैंड कन्वर्जन), निर्माण स्वीकृति और अन्य वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए। आदेश में कहा गया है कि इंद्रजीत सिंह ने मौजा पिपरा स्थित सरकारी गैरमजरूआ मालिक भूमि को बैनामा के माध्यम से खरीदने का दावा किया है, जबकि सरकारी गैरमजरूआ मालिक भूमि की खरीद-बिक्री नहीं की जा सकती। यदि ऐसी भूमि किसी व्यक्ति को बंदोबस्त के तहत दी भी गई हो, तब भी उसका हस्तांतरण वैध नहीं माना जाता है।

जांच में पाया गया कि इंद्रजीत सिंह जिस व्यक्ति से भूमि खरीदने का दावा कर रहे हैं, उसके नाम भी वैध जमाबंदी कायम नहीं थी। उन्होंने अपने पूर्व विक्रेता के पूर्व विक्रेता के नाम से जमाबंदी संख्या-177 होने का दावा किया, लेकिन पंजी-2 के निरीक्षण में पाया गया कि उसमें जमाबंदी कायम होने का आधार, सक्षम प्राधिकारी का आदेश, आदेश की तिथि तथा अन्य आवश्यक विवरण दर्ज नहीं थे। साथ ही, उक्त जमाबंदी में खाता और खेसरा संख्या का भी उल्लेख नहीं था। ऐसे में जमाबंदी संख्या-177 को सरकारी भूमि की वैध जमाबंदी अथवा उससे इंद्रजीत सिंह का कोई वैध संबंध प्रमाणित नहीं माना जा सकता।

अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने विस्तृत सुनवाई, राजस्व अभिलेखों, ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म, विभागीय प्रतिवेदनों और दोनों पक्षों की दलीलों की समीक्षा के बाद इंद्रजीत सिंह द्वारा सरकारी गैरमजरूआ भूमि पर रिसॉर्ट निर्माण और संचालन से जुड़े आरोपों को गंभीर मानते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है।

Bagaha. The Sub-Divisional Public Grievance Redressal Officer (SPGRO) of Bagaha, Rajiv Kumar, issued a significant order on Thursday regarding the Saptashringar Holiday Home/Resort in Piprakutti, Valmikinagar. He directed the registration of a case of illegal encroachment on government non-majrua land and the initiation of immediate legal action.

Furthermore, action has been taken against Wasim Akram, the Circle Officer (CO) of Bagaha Two. Based on prima facie evidence of his obstruction in the protection of government land and his involvement and complicity with the encroacher, he has been suspended with immediate effect. A recommendation for disciplinary action has been forwarded to the District Magistrate of Bettiah and the Secretary of the Revenue and Land Reforms Department, Government of Bihar.

This case stems from a complaint filed by Dayasagar Kumar, a resident of Valmikinagar, on April 20, 2026. The complaint alleged that Indrajeet Singh had encroached upon 6 Kattha 18 Dhur of government non-majrua land in Mauja Pipra, Khata No.-25, Khesra No.-1. Without valid permission, he constructed and was operating a three-star category resort, restaurant, swimming pool, and other commercial facilities on this land.

During the hearing, multiple notices were issued to the resort owner, Indrajeet Singh, to present documents related to land ownership, jamabandi (record of rights), land conversion, construction approval, and other legal documents. The order states that Indrajeet Singh claimed to have purchased the government non-majrua land in Mauja Pipra through a sale deed, even though government non-majrua land cannot be bought or sold. Even if such land were allotted to an individual under settlement, its transfer would not be considered valid.

Investigation revealed that the person from whom Indrajeet Singh claimed to have purchased the land did not have a valid jamabandi in their name. He claimed a jamabandi number 177 existed in the name of his former seller's former seller. However, upon inspection of Register-2 for jamabandi number 177, it was found that it lacked details such as the basis for the jamabandi, the order of the competent authority, the date of the order, and other necessary particulars. Moreover, the said jamabandi did not mention the khata and khesra numbers. Therefore, jamabandi number 177 cannot be considered a valid jamabandi for government land, nor can any valid connection of Indrajeet Singh to it be proven.

After a detailed hearing, review of revenue records, online booking platforms, departmental reports, and arguments from both parties, the SPGRO deemed the allegations of resort construction and operation on government non-majrua land by retired Superintending Engineer Indrajeet Singh as serious and ordered the initiation of encroachment removal proceedings.

स्रोत: Jagran की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

पश्चिम चंपारण ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Surendra Prasad · INC · VALMIKI NAGAR क्षेत्र की खबरें →

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Bettiah Main Police Station

Paschim Champaran की और खबरेंMore from Paschim Champaran

राजनीतिशिक्षा

स्वतंत्रता दिवस पर सिकटा में ध्वजारोहण का समय निर्धारित

सिकटा प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को बीडीओ जय प्रकाश की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें विभिन्न सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का समय निर्धारित किया गया। प्रखंड कार्यालय में सुबह 9:05 बजे, आईसीडीएस में 9:15 बजे, पशु चिकित्सालय में 9:25 बजे, बालक मध्य विद्यालय में 9:35 बजे, सिकटा थाना में 10:05 बजे और राजकीय जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 10:30 बजे झंडोत्तोलन होगा। महादलित टोलों में भी समारोह के लिए अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति का निर्णय लिया गया।

bhaskar.com · 📍 सिकटा

विकासराजनीति

नरकटियागंज और रामनगर में सफाई कर्मियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, शहर में कूड़े का अंबार

नरकटियागंज और रामनगर नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही, जिससे दोनों शहरों में सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। नरकटियागंज में लगभग 250 से अधिक सफाई कर्मी नगर परिषद कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिन्हें वार्ड पार्षद का समर्थन भी प्राप्त है। उनकी मुख्य मांगों में ठेका प्रथा समाप्त करना और स्थायी सेवा प्रदान करना शामिल है। रामनगर में भी कचरे का अंबार लग गया है, जिससे बारिश के कारण उठ रही दुर्गंध से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हड़ताली कर्मियों ने कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

Dainik Bhaskar · 📍 नगर परिषद कार्यालय परिसर