प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
राजनीतिPolitics#Jamui#biharpolitics#nda

बिहार NDA में खींचतान: चिराग पर निजी हमले से भड़की LJPR, जीतन राम मांझी के MLA को दी नसीहत

Bihar NDA Tensions: LJPR Fumes Over Personal Attack on Chirag Paswan, Advises Jitan Ram Manjhi's MLA

Jagran9 सितंबर 2026
सर्किट हाउसबुधवार को

जमुई। सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी के बयान पर लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बुधवार को जमुई सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जमुई सांसद अरुण भारती, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और पार्टी के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना न तो स्वस्थ राजनीति है और न ही एनडीए धर्म का पालन।

जीवन सिंह ने जोर देकर कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता के हित और क्षेत्र के विकास की बात करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जमुई में चौमुखी विकास की दिशा में सांसद अरुण भारती लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान की कर्मभूमि रही जमुई में पिछले वर्षों में कई विकास कार्य हुए हैं और उसी विकास की राह को आगे बढ़ाने के लिए अरुण भारती दिन-रात संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सांसद अरुण भारती चुनाव आयोग के समक्ष आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद जनता के बीच चुनाव लड़कर सदन पहुंचे हैं। यदि किसी को उनके व्यक्तिगत अथवा पारिवारिक परिचय से संबंधित जानकारी चाहिए तो चुनाव आयोग, समाहरणालय, मतदाता पहचान पत्र समेत सार्वजनिक माध्यमों से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अनावश्यक व्यक्तिगत टिप्पणी कर राजनीतिक मुद्दे को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।

जीवन सिंह ने स्पष्ट किया कि लोजपा (रामविलास) बेबुनियाद बातों पर अपना समय बर्बाद नहीं करेगी। पार्टी का पूरा ध्यान जमुई के विकास और जनता के हित पर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में सांसद अरुण भारती जमुई के चौमुखी विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करते रहेंगे। इस अवसर पर बच्चू ताती, रिंकू सिंह, गौतम पासवान, रंजन सिंह, रोशन कुमार, दानी पासवान, बबलू सिंह समेत पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Jamui. LJP (Ram Vilas) District President Jiwan Singh has strongly reacted to the statement made by Sikandra MLA Prafull Manjhi. In a press conference held at Jamui Circuit House on Wednesday, he stated that making personal remarks against Jamui MP Arun Bharti, party's national president and Union Minister Chirag Paswan, and party founder late Ram Vilas Paswan is neither healthy politics nor in line with the NDA dharma.

Jiwan Singh emphasized that public representatives should focus on the welfare of the people and the development of their constituencies. He highlighted that MP Arun Bharti is continuously striving for all-round development in Jamui. He added that many development works have been carried out in Jamui, which has been Chirag Paswan's 'karmabhoomi' (workplace), and Arun Bharti is working day and night to further this development path.

He further clarified that MP Arun Bharti reached the parliament after presenting necessary documents before the Election Commission and contesting elections among the public. If anyone requires information related to his personal or family background, it can be obtained through public sources such as the Election Commission, Collectorate, and voter ID. The district president alleged that unnecessary personal comments are being made to divert political issues.

Jiwan Singh made it clear that LJP (Ram Vilas) will not waste its time on baseless matters. The party's entire focus is on the development of Jamui and the welfare of its people. He assured that in the coming days, MP Arun Bharti will continue to work with full commitment for the all-round development of Jamui. Several party officials, including Bachchu Tati, Rinku Singh, Gautam Paswan, Ranjan Singh, Roshan Kumar, Dani Paswan, and Bablu Singh, were present on the occasion.

स्रोत: Jagran की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

जमुई ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Jamui की और खबरेंMore from Jamui

अपराध

झाझा रेल थाने में पुलिसकर्मियों के दो गुटों में मारपीट: महिला होमगार्ड ने पिस्टल तानने का आरोप लगाया, 7 घायल

जमुई के झाझा रेल थाना परिसर में ड्यूटी को लेकर पुलिसकर्मियों के दो गुटों में मारपीट हो गई, जिसमें सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में मुंशी अभिषेक कुमार और चार महिला होमगार्ड शामिल हैं। महिला होमगार्ड ने पुरुष पुलिसकर्मियों पर गाली-गलौज और पिस्टल तानने का आरोप लगाया है, जबकि पुरुष पुलिसकर्मियों ने इन आरोपों से इनकार किया है और विवाद को ड्यूटी में मनमानी को लेकर हुई कहासुनी बताया है। रेल थानाध्यक्ष मधुसूदन पासवान ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।

Dainik Bhaskar · 📍 झाझा