प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Jamui#jamui#liquorseizure

जमुई में 127.5 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार: झारखंड से लाई जा रही थी खेप

127.5 Liters of English Liquor Seized in Jamui, Smuggler Arrested

Dainik Bhaskar20 जुलाई 2026
दौलतपुरथाना: टाउनमिसिर बीघारविवार और सोमवार की मध्यरात्रि

जमुई में उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 127.5 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस दौरान एक टाटा टियागो कार भी जब्त की गई और लंबे समय से फरार चल रहे शराब तस्कर राजीव कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के सचिव और जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत की गई।

उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि मिसिर बीघा के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया था। वाहन जांच के दौरान झारखंड से लाई जा रही अवैध शराब की खेप ले जा रही एक टाटा टियागो कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से कुल 127.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद वाहन को जब्त कर चालक राजीव कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। राजीव टाउन थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी स्वर्गीय राम सुंदर सिंह का पुत्र है।

उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने सोमवार शाम बताया कि विभाग को झारखंड से शराब की बड़ी खेप जिले में लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा। सुभाष कुमार ने यह भी बताया कि राजीव कुमार लंबे समय से शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा था और कई बार कार्रवाई से बच निकला था। इस बार सटीक सूचना और योजनाबद्ध कार्रवाई के कारण उसकी गिरफ्तारी संभव हो सकी। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

In a significant operation, the Excise Department in Jamui seized 127.5 liters of English liquor. A Tata Tiago car was also confiscated, and Rajiv Kumar Singh, a long-absconding liquor smuggler, was arrested. This action was part of a special raid campaign conducted under the directives of the Excise Department Secretary and the District Magistrate.

Under the leadership of Excise Police Station in-charge Gauri Shankar Kumar, a vehicle inspection drive was carried out near Misir Bigha during the intervening night of Sunday and Monday. During the inspection, a Tata Tiago car, transporting illegal liquor from Jharkhand, was intercepted. A search of the vehicle revealed 127.5 liters of English liquor. Subsequently, the vehicle was seized, and the driver, Rajiv Kumar Singh, was arrested. Rajiv is the son of the late Ram Sundar Singh, a resident of Daulatpur village in the Town police station area.

Excise Superintendent Subhash Kumar stated on Monday evening that the department had received confidential information about a large consignment of liquor being brought into the district from Jharkhand. After verifying the information, the team cordoned off the area and apprehended the accused red-handed. Kumar also mentioned that Rajiv Kumar had been involved in liquor smuggling for a long time and had previously evaded law enforcement multiple times. This time, precise intelligence and a well-planned operation led to his arrest. Interrogation of the arrested accused is ongoing to identify and apprehend other smugglers connected to his network. The Excise Department affirmed that the campaign against illegal liquor trade in the district would continue relentlessly.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

Jamui की और खबरेंMore from Jamui