प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Jamui#jamui#jhajharailway

झाझा रेल थाने में पुलिसकर्मियों के दो गुटों में मारपीट: महिला होमगार्ड ने पिस्टल तानने का आरोप लगाया, 7 घायल

Clash Between Police Factions at Jhajha Railway Police Station: Woman Home Guard Alleges Pistol Threat, 7 Injured

Dainik Bhaskar8 सितंबर 2026
झाझाथाना: झाझा रेल थानारेल थाना परिसरमंगलवार

जमुई जिले के झाझा रेल थाना परिसर में मंगलवार को ड्यूटी को लेकर पुलिसकर्मियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में कुल सात पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें रेल थाना के मुंशी अभिषेक कुमार, राहुल कुमार, प्रेमसागर तिवारी और चार महिला होमगार्ड रानी कुमारी, शिवानी कुमारी, पूजा कुमारी और मुस्कान कुमारी शामिल हैं। मारपीट के बाद थाना परिसर से लेकर प्लेटफॉर्म तक अफरातफरी मच गई और यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। प्रेमसागर तिवारी को छोड़कर बाकी सभी घायलों ने अस्पताल में अपना इलाज कराया।

जानकारी के अनुसार, यह विवाद ड्यूटी में मनमानी को लेकर महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी से शुरू हुआ। पुरुष पुलिसकर्मियों का आरोप है कि महिला होमगार्ड शिवानी कुमारी ड्यूटी में मनमानी कर रही थीं, जिसका मुंशी अभिषेक कुमार ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।

दूसरी ओर, महिला होमगार्ड शिवानी कुमारी ने पुरुष पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि होमगार्ड जवानों को राइफल लेकर ड्यूटी करने को कहा जाता है। शिवानी कुमारी के मुताबिक, प्लेटफॉर्म या कार्यालय में हथियार लेकर ड्यूटी करने में परेशानी बताने पर अभिषेक कुमार ने उनसे कथित तौर पर गाली-गलौज की। इसके बाद प्रेमसागर तिवारी ने रानी कुमारी के साथ मारपीट की। शिवानी ने यह भी आरोप लगाया कि पुरुष पुलिसकर्मियों ने उन पर पिस्टल तान दी थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। हालांकि, थाने में मौजूद अन्य महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने पिस्टल तानने के आरोप से इनकार किया है और विवाद की मुख्य वजह ड्यूटी को लेकर हुई कहासुनी को बताया है।

घटना की जानकारी मिलने पर रेल थानाध्यक्ष मधुसूदन पासवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों पक्षों से बात कर मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि ड्यूटी को लेकर आपस में बकझक हुई है, लेकिन उन्होंने मारपीट की घटना से इनकार किया है।

A significant clash erupted between two groups of police personnel over duty assignments at the Jhajha Railway Police Station premises in Jamui on Tuesday. The incident resulted in injuries to seven police personnel, including railway station clerk Abhishek Kumar, Rahul Kumar, Premsagar Tiwari, and four women home guards: Rani Kumari, Shivani Kumari, Pooja Kumari, and Muskan Kumari. Following the altercation, chaos spread from the police station compound to the platform, attracting a crowd of passengers. All injured parties, except Premsagar Tiwari, sought medical treatment at a hospital.

The dispute reportedly began with an argument between male and female police personnel regarding duty irregularities. Male officers alleged that woman home guard Shivani Kumari was being arbitrary in her duties, and when clerk Abhishek Kumar objected, the argument escalated into a physical fight.

Conversely, woman home guard Shivani Kumari leveled serious accusations against the male officers. She stated that home guard jawans are instructed to carry rifles while on duty. According to Shivani Kumari, when she expressed difficulty carrying a weapon while on duty at the platform or office, Abhishek Kumar allegedly abused her. Subsequently, Premsagar Tiwari reportedly assaulted Rani Kumari. Shivani also claimed that male police officers pointed a pistol at her, leading to the physical confrontation. However, other male and female police personnel present at the station denied the allegation of a pistol threat, attributing the primary cause of the dispute to a verbal altercation over duty.

Upon receiving information about the incident, Railway Station House Officer Madhusudan Paswan arrived at the scene. He spoke with both parties to gather information about the incident. The SHO stated that there was a verbal disagreement regarding duty but denied any physical altercation.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

जमुई ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Damodar Rawat · JD(U) · JHAJHA क्षेत्र की खबरें →

Jamui की और खबरेंMore from Jamui