प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
विकासDevelopment#Jamui#shravanimela#khaira

श्रावणी मेला में खैरा में पहली बार बनेंगी तीन टेंट सिटी

Khaira to Get Three Tent Cities for Shravani Mela for the First Time

Dainik Bhaskar21 जुलाई 2026
खैराप्रखंड: संग्रामपुरमनिया धर्मशाला, कुमरसार धर्मशाला

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस बार कांवरियों की सुविधा के लिए खैरा में पहली बार तीन टेंट सिटी का निर्माण कराया जा रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार ने बताया कि खैरा में हर वर्ष पर्यटन विभाग की ओर से एक टेंट सिटी बनाई जाती रही है, लेकिन इस बार इसके अलावा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) तथा नगर विकास विभाग की ओर से भी एक-एक टेंट सिटी का निर्माण कराया जाएगा। इन तीनों टेंट सिटी में कांवरियों के ठहरने के साथ-साथ शौचालय और स्नानागार की समुचित व्यवस्था रहेगी।

एसडीओ ने बताया कि पिछले वर्ष मनिया धर्मशाला की छत पर कांवरियों के विश्राम की व्यवस्था की गई थी। इस बार कुमरसार धर्मशाला की छत पर भी इसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को अधिक संख्या में सुरक्षित और सुविधाजनक ठहरने का स्थान मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि श्रावणी मेला से जुड़े अधिकांश कार्य निर्धारित समय पर पूरे किए जा रहे हैं।

Preparations for the world-renowned Shravani Mela are in their final stages in the Sangrampur block area. This year, for the first time, three tent cities are being constructed in Khaira to facilitate pilgrims. Sub-Divisional Officer Rakesh Ranjan Kumar stated that while the Tourism Department annually constructed one tent city in Khaira, this year, in addition to that, the Public Health Engineering Department (PHED) and the Urban Development Department will each build one tent city. All three tent cities will provide adequate lodging, toilets, and bathing facilities for the pilgrims.

The SDO also mentioned that last year, arrangements for pilgrims to rest were made on the roof of Mania Dharamshala. This year, similar facilities will be made available on the roof of Kumarsar Dharamshala as well, to provide safe and convenient accommodation for a larger number of devotees. He added that most of the work related to the Shravani Mela is being completed on schedule.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

Jamui की और खबरेंMore from Jamui