सुपौल DTO कार्यालय में विजिलेंस की छापेमारी, डेटा ऑपरेटर 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Vigilance Raid at Supaul DTO Office, Data Operator Arrested for Taking Rs 15,000 Bribe
सुपौल जिला मुख्यालय स्थित जिला परिवहन कार्यालय (DTO) में गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदलाल कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। नंदलाल पर गाड़ी का बिहार नंबर कराने के लिए आवेदन के निष्पादन के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था।
यह कार्रवाई ललितग्राम थाना क्षेत्र के मधुबनी निवासी मोहम्मद अजहर अली की शिकायत पर की गई। मोहम्मद अजहर अली ने अपनी गाड़ी के लिए बिहार का नंबर लेने हेतु DTO कार्यालय में आवेदन दिया था। आरोप है कि उनके आवेदन को निपटाने के एवज में डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदलाल कुमार ने उनसे 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। परिवादी रिश्वत नहीं देना चाहते थे, जिसके बाद उन्होंने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई।
निगरानी विभाग के डीएसपी विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांगने का आरोप सही पाया गया। आरोप की पुष्टि होने के बाद निगरानी विभाग ने एक ट्रैप की योजना बनाई और टीम का गठन किया। गुरुवार को टीम DTO कार्यालय पहुंची और तय योजना के तहत कार्रवाई करते हुए नंदलाल कुमार को परिवादी से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी प्रसाद ने यह भी बताया कि तत्काल कार्रवाई में कोई अन्य व्यक्ति शामिल नहीं पाया गया है। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।
A team from the Vigilance Department conducted a raid at the Supaul District Transport Office (DTO) on Thursday, arresting data entry operator Nandlal Kumar red-handed while accepting a bribe of Rs 15,000. Kumar was accused of demanding the bribe to process an application for a Bihar registration number for a vehicle.
The action was initiated following a complaint from Mohammad Azhar Ali, a resident of Madhubani in the Lalitgram police station area. Ali had submitted an application to the DTO office for a Bihar registration number for his vehicle. Allegedly, Nandlal Kumar demanded Rs 15,000 as a bribe to expedite the processing of this application. Unwilling to pay the bribe, Ali lodged a complaint with the Vigilance Department.
DSP Vindhyachal Prasad of the Vigilance Department stated that the complaint was verified, and the allegation of demanding a bribe was found to be true. Following the confirmation, the Vigilance Department planned a trap and formed a team. On Thursday, the team arrived at the DTO office and, as per the plan, arrested Nandlal Kumar red-handed while he was accepting the Rs 15,000 bribe from the complainant. DSP Prasad also mentioned that no other individual was found involved in the immediate action. The Vigilance Department team is now engaged in further legal proceedings following the arrest.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
मधुबनी ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक