वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के पास ग्रामीण पर हमला करने वाले बाघ की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
Tiger That Attacked Villager Near Valmiki Tiger Reserve Dies; Post-Mortem Awaited
पश्चिम चंपारण: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सटे बिसहा गांव के पास गुरुवार को 65 वर्षीय अकलु यादव पर हमला करने वाले बाघ की कुछ ही देर बाद मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने बाघ का शव कोतराहा स्थित कौशल विकास केंद्र में सुरक्षित रखवाया है। वरिष्ठ वन अधिकारियों की मौजूदगी में मेडिकल जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही बाघ की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीण पर हमले की सूचना मिलते ही वाल्मीकि नगर रेंजर सत्यम कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बाघ की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसके पदचिह्नों के आधार पर लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया। इसी दौरान जंगल की झाड़ियों में नर बाघ मृत अवस्था में मिला। उसके शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान पाए गए, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी किसी दूसरे बाघ से भीषण भिड़ंत हुई थी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण वह कमजोर पड़ गया था और शिकार करने में भी असमर्थ हो गया था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाघ ने अकलु यादव पर हमला किया था, लेकिन आसपास मौजूद करीब आधा दर्जन ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए शोर मचाकर और प्रतिरोध कर बुजुर्ग को बचा लिया। इसके बाद बाघ जंगल की ओर लौट गया, जहां कुछ दूरी पर उसकी मौत हो गई।
वन संरक्षक सह निदेशक गौरव ओझा ने बाघ की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्रामीण पर हमले के बाद वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही थी। इसी दौरान उसका शव बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया शरीर पर मिले गहरे जख्म किसी दूसरे बाघ से संघर्ष की ओर संकेत करते हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर रही है। अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।
West Champaran: A tiger that attacked 65-year-old Akalu Yadav near Bisaha village, adjacent to the Valmiki Tiger Reserve (VTR) in the Valmikinagar forest area, died shortly after the incident on Thursday. The tiger's carcass has been secured at the Skill Development Centre in Kotraha. The exact cause of death will be revealed after a medical examination and post-mortem in the presence of senior forest officials.
According to information, a team from the forest department, led by Valmikinagar Ranger Satyam Kumar, reached the spot after receiving news of the attack on the villager. The team began tracking the tiger's movements based on its pugmarks. During the search, the male tiger was found dead in the jungle bushes. Its body bore several deep wounds, raising suspicions that it had been involved in a fierce fight with another tiger. It is believed that the severe injuries left it weak and unable to hunt.
Eyewitnesses stated that the tiger attacked Akalu Yadav, but about half a dozen villagers nearby bravely raised an alarm and resisted, saving the elderly man. The tiger then retreated into the forest, where it died a short distance away.
Gaurav Ojha, Conservator of Forests and Director, confirmed the tiger's death, stating that the forest department team had been continuously monitoring it after the attack on the villager. Its body was recovered during this period. Preliminary observations suggest the deep wounds on its body indicate a struggle with another tiger. He added that the medical team is completing the post-mortem process, and the official cause of death will be confirmed after the final report.
स्रोत: Navbharat Times की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
पश्चिम चंपारण ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ
Bettiah Main Police Station