प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
विकासDevelopment#Kishanganj#kishanganj#kochadhaman

कोचाधामन के फुलवारी गांव में जलजमाव, सड़क बनी तालाब: ग्रामीण परेशान, पक्के नाले की मांग

Waterlogging in Phulwari Village, Kochadhaman: Road Turns into Pond, Villagers Demand Permanent Drain

Dainik Bhaskar21 जुलाई 2026
फुलवारी गाँवपंचायत: कुट्टी पंचायतप्रखंड: कोचाधामनअब्दुल कलाम के घर से बाबुल अल आलम के घर तक जाने वाली सड़क

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड की कुट्टी पंचायत के फुलवारी गांव में इन दिनों जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण गांव की एक प्रमुख सड़क तालाब में बदल गई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 01 स्थित फुलवारी गांव में यह जलजमाव लंबे समय से है। गांव में अब्दुल कलाम के घर से लेकर बाबुल अल आलम के घर तक जाने वाली मुख्य सड़क पर हमेशा गंदा पानी जमा रहता है।

ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में जल निकासी का कोई रास्ता नहीं है। हल्की बारिश होते ही स्थिति और बिगड़ जाती है और सड़क पूरी तरह से पानी में डूब जाती है। कीचड़ और जमे हुए गंदे पानी से होकर गुजरने के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं विशेष रूप से प्रभावित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। ग्रामीण रागिब अनवर, दिलनवाज आलम, अबुल कलाम, रोआब अनवर और रजी सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क पर लगातार जलजमाव रहने से आवागमन में भारी असुविधा होती है।

ग्रामीणों ने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शिकायतें की हैं, लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकल सका है। उन्होंने एक बार फिर स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि उक्त जलजमाव वाले स्थल पर अविलंब पक्के नाले का निर्माण करवाया जाए। उनका कहना है कि नाला बनने से जल निकासी की समुचित व्यवस्था हो सकेगी और प्रभावित परिवारों को इस समस्या से स्थायी समाधान मिल सकेगा।

Phulwari village in Kutti Panchayat, Kochadhaman block, Kishanganj district, is currently grappling with severe waterlogging. Due to the lack of proper drainage, a main road in the village has transformed into a pond, causing significant inconvenience for residents. This waterlogging issue has persisted for a long time in Ward No. 01 of Phulwari village.

Villagers report that the main road, stretching from Abdul Kalam's house to Babul Al Alam's house, is constantly submerged in dirty water. Even light rainfall exacerbates the situation, completely submerging the road. Commuting through the mud and stagnant water has become a daily struggle for residents, with children, the elderly, and women being particularly affected.

Local residents, including Ragib Anwar, Dilnawaz Alam, Abul Kalam, Roab Anwar, and Razi, have expressed their frustration with the administration and elected representatives. They claim to have filed numerous complaints with local public representatives for a permanent solution, but no action has been taken so far. Villagers are now urging the local administration and public representatives to address this serious issue immediately.

They have demanded the swift construction of a permanent drain at the waterlogged site. They believe that a proper drainage system would provide a lasting solution to the problem, alleviating the hardships faced by the affected families.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

किशनगंज ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Md Sarwar Alam · All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen · KOCHADHAMAN क्षेत्र की खबरें →

Kishanganj की और खबरेंMore from Kishanganj

अपराधराजनीति

JDU विधायक गोपाल अग्रवाल को जान से मारने की धमकी, फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी

किशनगंज के ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र से JDU विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल को जान से मारने की धमकी मिली है और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। विधायक ने ठाकुरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह घटना 24 जुलाई 2026 को बिहार विधानसभा में सूरजापुरी मुस्लिम समाज को ईबीसी का दर्जा देने संबंधी उनके वक्तव्य के बाद हुई। एक फेसबुक यूजर ने उनकी तस्वीर पर लाल क्रॉस का निशान बनाया और अभद्र टिप्पणी की। विधायक ने इसे अपनी हत्या की धमकी माना है और आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Dainik Bhaskar · 📍 ठाकुरगंज