विकासव्यापार
बांका में कृषि टास्क फोर्स की बैठक, योजनाओं की गहन समीक्षा
बांका में जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें सिंचाई, उर्वरक, खरीफ फसल, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, भूमि संरक्षण, पशुपालन, गव्य और मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को 2026-27 के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने और नहरों से पानी की पहुंच का पंचायत स्तर पर प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही, खरीफ 2026 में उर्वरक वितरण की सख्त निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।
Dainik Bhaskar · 📍 मिनी सभागार