शिक्षा
बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4.0: 33,320 पदों पर होगी बहाली, आवेदन से पहले जानें डोमिसाइल और पात्रता के नियम
बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4.0 में रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर 33,320 कर दी गई है। पहले 32,388 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर 932 अतिरिक्त पद जोड़े गए हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को डोमिसाइल नीति, आरक्षण, शैक्षणिक योग्यता और जरूरी प्रमाणपत्रों के नियम समझ लेना चाहिए। बिहार सरकार ने TRE-4 से शिक्षक नियुक्ति में राज्य के निवासियों को प्राथमिकता देने के लिए डोमिसाइल नीति लागू की है, जिसके तहत लगभग 84.4 प्रतिशत पदों पर बिहार के स्थानीय अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा। दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को विज्ञापन में दिए गए निवास, आरक्षण और पात्रता संबंधी प्रावधान ध्यान से पढ़ने चाहिए। विवाहित महिला अभ्यर्थियों के लिए भी डोमिसाइल संबंधी दस्तावेज महत्वपूर्ण हैं, जिसमें उन्हें पति के बजाय अपने माता-पिता के निवास से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने पड़ सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 है।
News4Nation