अपराध
अमनौर में केक दुकान में भीषण आग, नकदी सहित 10 लाख का सामान राख
अमनौर बाजार स्थित सत्यम केक हाउस में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में नकदी सहित लगभग 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास की दुकानों और घरों को बचाया जा सका। दुकानदार विश्वास कुमार के अनुसार, आग से चार फ्रीजर, इन्वर्टर, बैटरी और नकदी का नुकसान हुआ है। पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
Prabhat Khabar · 📍 अमनौर बाजार