विकास
दरभंगा के केवटी में सोमवार को तीन घंटे बंद रहेगी बिजली, मेंटेनेंस के लिए जलवारा लाइन का शटडाउन
दरभंगा के केवटी प्रखंड में सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तीन घंटे बिजली बंद रहेगी। यह कटौती 33 केवी जलवारा लाइन के आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण होगी। जलवारा पावर सबस्टेशन (PSS) के अंतर्गत आने वाले पिंडारूच, मझिगामा, लहवार, छतवन, खिरमा, ननौरा, कोठिया, बरही, जलवारा, कोयला स्थान, शेखपुरदानी और लालगंज पंचायत के कुछ हिस्से प्रभावित होंगे। उपभोक्ताओं से असुविधा से बचने के लिए अपने कार्य पहले ही निपटाने का अनुरोध किया गया है।
Jagran · 📍 जलवारा