अपराध
नालंदा: इस्लामपुर में महिला से मारपीट, 10-12 लाख के गहने और नकदी की लूट
नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के रूपनचक गांव में एक महिला ने घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और छेड़खानी का आरोप लगाया है. सरिता देवी ने इस्लामपुर थाना में लिखित आवेदन देकर जैतीपुर गांव निवासी प्रमोद चौधरी सहित करीब आधा दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. महिला के आरोपों के अनुसार, घटना शनिवार शाम करीब सात बजे की है. आरोपितों ने दंपती के साथ मारपीट की, उनके कान से सोने की कनबाली खींच ली, जिससे उनका कान फट गया. घर में घुसकर बक्से और अलमारी तोड़कर करीब 10 से 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए. आरोपितों ने सोलर प्लेट और दो बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और जाते समय केस करने पर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
Prabhat Khabar · 📍 रूपनचक गांव