राजनीतिविकास
बिहार में नए अधिवक्ताओं को 3 साल तक मिलेगा ₹5000 स्टाइपेंड, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि और जरूरी दस्तावेज
बिहार के महाधिवक्ता एसडी संजय ने घोषणा की है कि 1 जनवरी, 2024 के बाद बिहार स्टेट बार काउंसिल में पंजीकृत नए अधिवक्ताओं को तीन साल तक प्रति महीने पांच हजार रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2026 है। इस योजना में ई-लाइब्रेरी के लिए अधिवक्ता संघों को 5 लाख की सहायता और महिला वकीलों के लिए सुविधाओं में सुधार भी शामिल है। आवेदन के लिए मैट्रिक प्रमाण पत्र, पंजीकरण प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बिहार निवासी प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, एआईबीई पास प्रमाण पत्र, और आपराधिक मामले में संलिप्तता नहीं होने का शपथ पत्र जैसे दस्तावेज आवश्यक होंगे।
ETV Bharat · 📍 पटना