शिक्षाराजनीति
बिहार: 68,379 शिक्षकों की नौकरी पर तलवार लटकी, निगरानी ने शिक्षा विभाग को लिखा पत्र
बिहार में 68,379 नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के फोल्डर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को नहीं मिले हैं, जिससे उनकी नौकरी पर तलवार लटक गई है। निगरानी ने शिक्षा विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। वर्ष 2006-2015 के बीच बहाल हुए इन शिक्षकों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। सीवान, नवादा, सुपौल, भोजपुर और अररिया में सर्वाधिक फोल्डर लंबित हैं, जबकि पटना में भी 3,567 फोल्डर गायब हैं। शिक्षा विभाग को अब इस मामले में आगे का निर्णय लेना है।
News4Nation · 📍 किशनगंज