विकास
शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर शेरघाटी में खुले मां दुर्गा के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर शनिवार को शेरघाटी में मां दुर्गा के पट खुल गए। मूल नक्षत्र में पट खुलने के साथ ही शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। सुबह से ही चट्टी मोहल्ला, दुर्गा स्थान, गढ़ मोहल्ला, हटिया मोहल्ला और नया बाजार समेत कई पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने मां कालरात्रि के सातवें स्वरूप की पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा समितियों ने पंडालों को सजाया और भक्तों की सुविधा के लिए इंतजाम किए हैं। पूरे शहर में नवरात्र को लेकर उत्साह है।
Dainik Bhaskar · 📍 शेरघाटी