अपराध
बथनाहा में 100 किलो गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
अररिया के बथनाहा बाजार में एसएसबी और बिहार पुलिस ने 9 अक्टूबर की शाम को 100 किलोग्राम गांजा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मो. सलमान, मो. अबू कलाम, रोनी राज पंडित, अबू बकर और अफरोज आलम के रूप में हुई है। उनके पास से एक स्कॉर्पियो, एक आई-20 कार और सात मोबाइल फोन जब्त किए गए। ये सभी जटवारा से गांजा लेकर अररिया के रामपुर जा रहे थे। बथनाहा थानाध्यक्ष धनजी कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dainik Bhaskar · 📍 बथनाहा बाजार