विकास
चकाई में आवास प्लस की सूची पर ग्राम सभा शुरू, 30 सितंबर तक अनुमोदन अनिवार्य
चकाई प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत छूटे हुए पात्र परिवारों को लाभ देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवास प्लस 2024 के सर्वे से तैयार प्राथमिकता सूची का ग्राम सभाओं से अनुमोदन कराया जा रहा है। बीडीओ मनीष आनंद ने सभी मुखिया, पंचायत सचिव और ग्रामीण आवास सहायकों को निर्देश दिया है कि अनुमोदित सूची 30 सितंबर 2026 तक प्रखंड कार्यालय में जमा की जाए। पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार, 27 सितंबर को पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन होगा। यदि निर्धारित समय में ग्राम सभा नहीं होती है, तो सूची स्वतः अनुमोदित मानी जाएगी। प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए ग्राम सभाओं की जियो टैगिंग भी की जाएगी। प्रखंड में पंचायतवार ग्राम सभाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, जिसमें 21, 23, 25 और 27 सितंबर को विभिन्न पंचायतों में बैठकें निर्धारित हैं।
Prabhat Khabar · 📍 चकाई