राजनीतिविकास
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने की समीक्षा बैठक
स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, गरिमामय और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) अभिजीत कुमार गोविंदा ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति और चिकित्सा सुविधा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। एसडीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया और सभी से गरिमापूर्ण ढंग से राष्ट्रीय ध्वज फहराने और कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की।
Prabhat Khabar · 📍 अनुमंडल कार्यालय