शिक्षाविकास
महंथ महिला कॉलेज में आज भोजपुरी पेंटिंग प्रदर्शनी सह कला सेमिनार का आयोजन
आरा के महंथ महिला कॉलेज में आज, 3 अगस्त को, एक दिवसीय 'भोजपुरी पेंटिंग प्रदर्शनी सह कला सेमिनार' का आयोजन आसरा सेवा केंद्र और प्रभाव क्रिएटिव सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस आयोजन में लोक कलात्मक पेंटिंग की प्रदर्शनी के साथ-साथ भोजपुरिया कला और संस्कृति के संरक्षण पर एक विशेष वैचारिक चर्चा भी होगी। प्रदर्शनी में पारंपरिक भोजपुरी पीढ़िया लेखन, कोहबर लेखन, कपड़े की चिड़िया, जूट के बटुए और विभिन्न हस्तशिल्प जैसी कई कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। वरिष्ठ कलाविदों और कॉलेज प्रशासन ने शहरवासियों से इस अनूठे सांस्कृतिक संगम में भाग लेने की अपील की है ताकि वे अपनी लोक संस्कृति से रूबरू हो सकें और अपने सुझाव दे सकें।
Dainik Bhaskar · 📍 महंथ महिला कॉलेज