विकास
भारत सरकार की टीम ने रजौन के बाबरचक और खुशहालपुर में विकास योजनाओं का जायजा लिया
बांका के रजौन प्रखंड में भारत सरकार की दो सदस्यीय टीम ने नवादा-खरौनी पंचायत के स्मार्ट विलेज बाबरचक और सिंहनान पंचायत के खुशहालपुर में विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम में उपनिदेशक राजेश कुमार और आर्थिक पदाधिकारी अवनीश कुमार शामिल थे। उन्होंने मनरेगा आवास, सड़क, ग्रामीण हाट, आंगनबाड़ी केंद्र, पौधरोपण और प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का जायजा लिया। टीम ने स्थानीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से बातचीत कर योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक पहुंच की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Dainik Bhaskar · 📍 बाबरचक