विकास
नीति आयोग की रैंकिंग में वजीरगंज प्रखंड का शानदार प्रदर्शन, देश में 20वां व बिहार में तीसरा स्थान
नीति आयोग की मार्च 2026 तिमाही रैंकिंग में वजीरगंज प्रखंड ने देश में 20वां और बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बीडीओ प्रभाकर सिंह ने इस सफलता का श्रेय प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मियों और उनके बेहतर समन्वय को दिया। उन्होंने बाल विकास परियोजना, शिक्षा, पंचायत राज, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन तथा स्वच्छता से जुड़े कर्मियों के समर्पित प्रयासों की सराहना की। आकांक्षी प्रखंड फेलो मनमोहन के योगदान को भी सराहा गया। बीडीओ ने विश्वास जताया कि आने वाली तिमाहियों में वजीरगंज देश के शीर्ष पांच प्रखंडों में शामिल होगा।
Prabhat Khabar · 📍 वजीरगंज