अपराधराजनीति
भरत तिवारी एनकाउंटर: आरा कोर्ट ने SP से मांगी जांच रिपोर्ट, वकील का दावा- 11 आरोपियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। भरत तिवारी के वकील संजीव कुमार सिंह ने कोर्ट के समक्ष 11 बिंदुओं पर अपना पक्ष रखा, जिसके बाद कोर्ट ने एसपी से अब तक की जांच रिपोर्ट मांगी है। वकील ने दावा किया कि कोर्ट ने 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए हैं और 12 अगस्त तक उन्हें गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया है। हालांकि, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वारंट जारी नहीं हुए हैं, बल्कि 11 बिंदुओं पर अपडेट मांगा गया है। आरोपियों में तत्कालीन एसडीएम, एसडीपीओ, थानाध्यक्ष और एसटीएफ जवान शामिल हैं। इस मामले में अब तक सिर्फ एक एसटीएफ जवान अक्षय कुमार की गिरफ्तारी हुई है।
Dainik Bhaskar · 📍 जगदीशपुर